Star Plus New Show: 'कभी कभी इत्तेफाक से' में महकेगी निशिगंधा की अदाकारी, इस कहानी में कोई मनभेद नहीं है
नए धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभाने वाली निशिगंधा 160 से अधिक फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा निशि ने नौ किताबें भी लिखी हैं और इनमें से तीन के लिए वह पुरस्कृत भी हो चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों (जीईसी) में अपनी कहानियों के बूते लगातार अव्वल नंबर पर बने रहने वाले चैनल स्टार प्लस पर नए साल में एक नया धारावाहिक शुरू होने जा रहा है, 'कभी कभी इत्तेफाक से'। जी नहीं ये धारावाहिक इत्तेफाक से शुरू नहीं हो रहा। इसका नाम ही है, 'कभी कभी इत्तेफाक से'। ये एक ऐसी कहानी है जिसमें केवल खुशनुमा माहौल है। सामग्री पारिवारिक है। कहीं कोई बीच में झटका देने वाली बात नहीं है। पूरे परिवार के साथ बैठकर इसे बेहिचक आप देख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक शो का मूल भाव वही है जैसा आमतौर पर राजश्री की फिल्मों को रहता है कि परिवारों को हमेशा साथ रहना चाहिए तभी वे सबसे मजबूत होते हैं।
जानकारी के मुताबिक धारावाहिक 'कभी कभी इत्तेफाक से' में डेलनाज ईरानी और कंवरजीत सिंह पेंटल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। और इन अनुभवी कलाकारों की सूची में एक और नाम जो और शामिल हो गया है वह हैं निशिगंधा वाड। वह शो में धारावाहिक के किरदार मनन जोशी के माँ की भूमिका निभाएंगी। 160 से अधिक फिल्मों और धारावाहिकों में काम करने वाली निशि ने नौ किताबें भी लिखी हैं और इनमें से तीन के लिए वह पुरस्कृत भी हो चुकी हैं। मराठी फिल्म 'शेजारी शेजारी' और 'गृहप्रवेश' के अलावा हिंदी फिल्मों ‘वजीर’ और रेस 3’ में भी उनके अभिनय की सराहना हो चुकी है।
धारावाहिक 'कभी कभी इत्तेफाक से' के बारे में निशिगंधा कहती हैं, "31 वर्षों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा होने के नाते, मुझे विभिन्न शैलियों में काम करने का सौभाग्य मिला है, लेकिन धारावाहिक 'कभी कभी इत्तेफाक से' मेरे लिए अदाकारी की एक नई बयार बनकर आया है। मुझे यह शानदार मौका देने के लिए मैं स्टार प्लस और शो के निर्माताओं की बहुत आभारी हूं। एक और चीज जिसकी मैं सराहना करती हूं, वह यह है कि निर्माताओं ने बिलकुल सही समय पर इस शो के साथ आने का फैसला किया।”