{"_id":"5e95b3ca8ebc3e78b86424f5","slug":"star-network-telecast-dr-babasaheb-ambedkar-ek-mahan-manav-ki-gatha-on-bhimrao-ambedkar-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में इस चैनल की आंबेडकर पर टिकी आस, हिंदी में डब करके शुरू कर दिया मराठी धारावाहिक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कोरोना काल में इस चैनल की आंबेडकर पर टिकी आस, हिंदी में डब करके शुरू कर दिया मराठी धारावाहिक
Tue, 14 Apr 2020 06:30 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Tue, 14 Apr 2020 06:30 PM IST
सार
- 'डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर- एक महामानव की महागाथा' नामका ये सीरियल मंगलवार रात 8 बजे से प्रसारित होने जा रहा है
- डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर- एक महामानव की महागाथा को मूल रूप से मराठी में ही शूट किया गया था
विज्ञापन
Dr. Babasaheb Ambedkar ek mahan manav ki gatha
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय संविधान की रचना करने में अहम भूमिका निभाने वाले भीमराव अंबेडकर की 129वीं जयंती के अवसर पर स्टार नेटवर्क ने अपने मराठी चैनल पर प्रसारित हुए एक धारावाहिक को हिंदी में डब करके फिर से प्रसारित करने का फैसला किया है। 'डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर- एक महामानव की महागाथा' नामका ये सीरियल मंगलवार रात 8 बजे से प्रसारित होने जा रहा है।
विज्ञापन
इस सीरियल में आंबेडकर का किरदार निभा रहे अभिनेता सागर देशमुख कहते हैं, “मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं जो मुझे इस तरह का प्रतिष्ठित किरदार निभाने का अवसर मिला। जिस व्यक्ति ने अस्पृश्यता को दूर करने, काम के समय में बदलाव करने औप महिला सशक्तीकरण के मसलों पर देश के लिए बहुत कुछ किया है, ऐसे प्रसिद्ध विद्वान व्यक्ति के बारे में जितना कहा जाए वह कम है। मैंने ख़ुदको इस किरदार में ढालने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं। अब यह शो हिंदी में डब होकर प्रदर्शित होने जा रहा है। मैं एक बार फिर से नर्वस भी हूं और उत्साहित भी हूं।”
विज्ञापन
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर- एक महामानव की महागाथा को मूल रूप से मराठी में ही शूट किया गया था। छुआछूत और जातिवाद के मुद्दों पर प्रकाश डालने वाली ये कहानी महाराष्ट्र के दर्शकों को खूब भा चुकी हैं। आंबेडकर के अनुसार 'एक धनवान व्यक्ति हमारी स्वतंत्रता, धन, सम्मान आदि छीन सकता है, लेकिन हमारी शिक्षा नहीं।' इस धारावाहिक में इसी एक लाइन का अनुसरण करते हुए उनके संघर्ष और सफलता को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: मुंह और नाक से खून निकलता देख घबरा गए थे संजय दत्त, अपनी ड्रग्स की लत पर किया बड़ा खुलासा