फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Spy Bahu: After crossing the door of the house the daughter-in-law went out to spy on the husband read the whole story

Spy Bahu: घर की चौखट पार कर पति परमेश्वर की जासूसी करने निकली बहू, पढ़िए क्या है ये पूरी कहानी

Fri, 11 Feb 2022 09:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 11 Feb 2022 09:26 PM IST
सार

कलर्स का आगामी फिक्शन शो ‘स्पाई बहू’, सेजल नाम की एक जासूस और एक युवा लड़के योहान की अनोखी प्रेम कहानी है, जिस पर आतंकवादी होने का शक है।

विज्ञापन
Spy Bahu: After crossing the door of the house the daughter-in-law went out to spy on the husband read the whole story
सना सैय्यद, सेहबान अजीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

प्रेम कहानियां खूबसूरत और प्रेरणा देने वाली, दोनों ही होती हैं। लेकिन, कई बार रहस्य और राज में फंस जाती है। कलर्स का आगामी फिक्शन शो ‘स्पाई बहू’, सेजल नाम की एक जासूस और एक युवा लड़के योहान की अनोखी प्रेम कहानी है, जिस पर आतंकवादी होने का शक है। ऐसा शक है कि वह लड़का आतंकवादी है। किस्मत से दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है लेकिन आंखों से जो नजर आता है यहां उससे कहीं ज्यादा है। सेजल और योहान दोनों ही कुछ छुपा रहे हैं और जोखिम उठाने को तैयार हैं, जिससे उनका रिश्ता या तो बनेगा या टूटेगा। इस कहानी में सेजल की दमदार भूमिका निभाएंगी सना सैय्यद। वहीं, खूबसूरत नौजवान सेहबान अजीम को मिला है कहानी में संदिग्ध आतंकवादी योहान का किरदार।

विज्ञापन

 

Spy Bahu: After crossing the door of the house the daughter-in-law went out to spy on the husband read the whole story
सना सैय्याद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सेजल की लीड भूमिका निभाने के बारे में सना सैय्याद कहती हैं, ”एक जासूस की भूमिका निभाना और इस तरह के अनूठे कॉन्सेप्ट का हिस्सा बनना, किसी सपने से कम नहीं। मेरा किरदार सेजल नाम की एक लड़की का है जो बाहर से चुलबुली दिखती है; और वह अपने मिशन को कामयाब करने का पक्का इरादा कर चुकी है। इस बात से मैं बहुत खुश हूं कि मैं एक शानदार शो में लीड भूमिका निभा पाऊंगी। मुझे इस बात की उम्मीद है कि दर्शकों को उसे पूरे एक्शन में देखने में मजा आने वाला है।”

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Spy Bahu: After crossing the door of the house the daughter-in-law went out to spy on the husband read the whole story
सेहबान अजीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस शो के बारे में सेहबान अजीम कहते हैं, “जब मुझे ‘स्पाई बहू’ की कहानी और मेरे किरदार के बारे में बताया तो मैं पूरी तरह हैरान रह गया योहान का मेरा जो किरदार है उसकी पर्सनालिटी और अंदाज में कई सारी लेयर्स हैं। कहानी में वह जो रहस्यमयी माहौल लेकर आता है वह मुझे पसंद है। वह इस बेहतरीन कहानी में काफी गहराई से बुना गया है! मुझे इस नये रोमांचक सफर का बेसब्री से इंतजार है।“

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed