फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Social media: Sudhanshu pandey shared the video of romantic dance with nidhi shah people reacted in this way

सोशल मीडिया: वजराज ने किंजल संग शेयर किया रोमांटिक डांस का वीडियो, लोगों ने लगा दी क्लास

Wed, 22 Sep 2021 11:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 22 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Social media: Sudhanshu pandey shared the video of romantic dance with nidhi shah people reacted in this way
सुधांशु पांडे और निधि शाह - फोटो : सोशल मीडिया

स्टार प्लस का मशहूर धारावाहिक अनुपमा बीते कई दिनों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल की लोकप्रियता इन दिनों इतनी बढ़ चुकी है कि बहुत कम समय में ही इसने टेलीविजन के दूसरे सीरियल को पीछे छोड़ दिया है। साल 2020 में शुरू इस सीरियल में एक साल पूरा होने से पहले ही टीआरपी लिस्ट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। कम समय में मिली इस लोकप्रियता के चलते सीरियल में नजर आने वाले सभी कालकार भी दर्शकों के बीच काफी ज्यादा मशहूर हो चुके हैं। सभी कलाकार अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर सभी के दिलों में जगह बना चुके हैं।

विज्ञापन

शो में अनुपमा और वनराज के तलाक के बाद से ही कई नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। वहीं, हाल ही में शो में हुई अनुज कपाड़िया की एंट्री ने सीरियल में दिलचस्प मोड़ लाए हैं। इसके साथ ही शो में अनुज और अनुपमा का ट्रैक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन

Social media: Sudhanshu pandey shared the video of romantic dance with nidhi shah people reacted in this way
सुधांशु पांडे और निधि शाह - फोटो : सोशल मीडिया

वनराज से किंजल संग किया डांस

वहीं, सीरियल में चल रहे सीरियस ट्रैक के बीच शो के कलाकार सेट पर खूब मस्ती करते हैं। ये कलाकार अपने इन मस्ती भरे पलों को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अक्सर शेयर करते रहते हैं। इस शो के सभी कलाकार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी बीच सीरियल 'अनुपमा' में वनराज का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे और किंजल यानी निधि शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Nidhi Shah (@nidz_20)

वीडियो में रोमांस करते नजर आए वजराज-किंजल

इस वीडियो में सुधांशु अपनी रील बहू किंजल यानी निधि के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में निधि शाह और सुधांशु पांडे की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। सुधांशु इस वीडियो में निधि के साथ तेलुगु फिल्म 'मारी 2' के 'राउडी बेबी' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

Social media: Sudhanshu pandey shared the video of romantic dance with nidhi shah people reacted in this way
सुधांशु पांडे और निधि शाह - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया

निधि ने वीडियो में ऑरेंज और पिंक कॉम्बिनेशन वाली खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ वनराज यानी सुधांशु सफेद कुर्ता-पयजामे में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ इस वीडियो पर अलग- अलग पर अपनी प्रतिक्रिया द रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘लोग क्या कहेंगे मिस्टर शाह?’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed