फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Smriti Irani on Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Everyone asking me many questions

Smriti Irani: 'हम दिखाएंगे भारतीय टेलीविजन अभी भी शानदार है', 'क्योंकि सास भी...' को लेकर स्मृति ईरानी की राय

Tue, 22 Jul 2025 12:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 22 Jul 2025 12:36 PM IST
सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी 25 साल पहले मशहूर हुए टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के रीबूट के साथ अभिनय में वापसी कर रही हैं। इसी सीरियल को लेकर अब स्मृति से लोग सवाल कई पूछ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Smriti Irani on Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Everyone asking me many questions
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हर घर में प्रसिद्ध 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी शो फिर से आपके मनोरंजन के लिए आ रहा है। इस शो के जरिए ही घर-घर में तुलसी के किरदार से प्रसिद्धि हुई थीं स्मृति ईरानी। शो को लेकर स्मृति का कहना है कि इस शो को दोबारा लाने का मकसद दर्शकों के प्यार को वापस पाना और पुरानी भावनाओं को फिर से जीवंत करना है। 
विज्ञापन

 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को लेकर स्मृति की राय
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को लेकर स्मृति ईरानी ने कहा, "हम सबने पिछले 25 साल में अपनी जिंदगी में बहुत कुछ देखा है। यह शो हमारी कहानी और रिश्तों को नए तरीके से दिखाएगा।" स्मृति के लिए यह शो ऐतिहासिक है, लेकिन वे टीआरपी के दबाव में नहीं हैं। वे कहती हैं, "हमने पहले ही बहुत ऊंचा मानक सेट किया है। अब हम सिर्फ दर्शकों के लिए कुछ खास करना चाहते हैं।" शो के प्रोमो को लोगों ने खूब पसंद किया और इसने ऑनलाइन चर्चा बटोरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टेलीविजन अभी भी शानदार है- स्मृति
स्मृति ने निर्माता एकता कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि जिन्होंने उस समय महिला किरदार को मुख्य भूमिका में लाकर बदलाव किया, जब यह आम नहीं था। स्मृति कहती हैं, "एकता ने नारी शक्ति को दिखाया और दूसरों के लिए रास्ता बनाया।" स्मृति का कहना है कि KSBKBT ने 25 साल पहले ही वेतन समानता और महिलाओं के लिए बेहतर कामकाजी माहौल जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया था। स्मृति का कहा है कि वह इस शो के जरिए भारतीय टीवी की ताकत को फिर से दुनिया के सामने लाना चाहती हैं। उनका कहना है कि "हम दिखाएंगे कि भारतीय टेलीविजन अभी भी शानदार है।"

यह भी पढ़ें:  Sanjay Dutt: 'लव यू हमेशा', संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को दी जन्मदिन की प्यारी बधाई; सेलेब्स ने किए कमेंट्स

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed