फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   singer Amit Kumar feel regret to did not work with SD Burman

इस संगीतकार के साथ ना गा पाने का अमित कुमार को मलाल, कपिल शर्मा शो में खोले और राज

Sat, 20 Apr 2019 01:21 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 20 Apr 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
singer Amit Kumar feel regret to did not work with SD Burman
amit kumar - फोटो : social media
मशहूर गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार भी गुणी कलाकार हैं। हिंदी सिनेमा के तमाम सुपरहिट गाने गा चुके अमित कुमार के दिल की एक कसक सामने आई छोटे पर्दे के एक कॉमेडी शो की शूटिंग के दौरान। इस शो में अमित कुमार अपने भाई सुमित कुमार और किशोर कुमार की चौथी पत्नी लीना चंदावरकर के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


शो के दौरान किशोर कुमार का जिक्र चलने पर अमित कुमार काफी भावुक हुए और उन्होंने लीना चंदावरकर के सामने ही अपने पिता की चौथी शादी कैसे हुई, इसका राज भी खोला। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता ने इस शादी का प्रस्ताव लीना के सामने रखा। शो में लीना ने भी किशोर कुमार के बारे में तमाम दिलचस्प बातें साझा कीं।
विज्ञापन


किशोर कुमार ने अपने बेटे अमित कुमार की गायन प्रतिभा को बहुत जल्दी पहचान लिया था। हालांकि, अमित को पहला ब्रेक संगीतकार सपन जगमोहन ने दिया लेकिन अमित कुमार अक्सर अपने पिता के साथ फिल्मों में गाते रहे। इस शो के दौरान जब अमित कुमार को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले पहले गाने, बड़े अच्छे लगते हैं, का जिक्र आया तो अमित कुमार ने बताया कि कैसे ये गाना उन्हें आर डी बर्मन और शक्ति कपूर के प्रोत्साहन से मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिनाका गीतमाला में हफ्तों तक बजते रहे फिल्म बालिका वधू के इस गाने को उस साल के सबसे हिट गानों मे जगह मिली और इसी गाने ने अमित कुमार को हिंदी सिनेमा में एक दमदार गायक के तौर पर स्थापित किया। ये भी दिलचस्प बात इस गाने के साथ जुड़ी है कि आज भी ये गाना सुनने के बाद लोग इसे पहली बार में किशोर कुमार का गाया गाना ही समझ लेते हैं। आर डी बर्मन का जिक्र चलने पर अमित कुमार ने कहा कि पंचम दा के पिता एस डी बर्मन के साथ गाने की उनकी ख्वाहिश अधूरी ही रही और ये कसक आज तक उनके दिल में कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed