फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Fri, 03 Sep 2021 03:40 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 03 Sep 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Shukla funeral family friends and fans said final goodbye to the actor see photos
पंचत्तव में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ शुक्ला आज पंचतत्व में विलीन हो गए। नम आंखों से उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ की मां ने अपने जिगर के टुकड़े को कांपते हाथों से मुखाग्नि दी जिसे देखकर हर किसी का कलेजा फट गया। उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल ने अंतिम क्रिया की पूजा की। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत को झटका लगा है। किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हुआ कि सिद्धार्थ अचानक इस दुनिया से चले गए। अपने पसंदीदा सितारे को अंतिम विदाई देते हुए फैंस की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे। उनकी सबसे करीबी दोस्त और कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल भी बदहवास हैं। सिद्धार्थ के निधन के बाद से ही वो लगातार रो रही हैं।



हमेशा-हमेशा के लिए दूर चले गए सिद्धार्थ शुक्ला

बता दें कि गुरुवार को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सामने आई। इसके बाद से ही धीरे धीरे उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड-टीवी जगत के सितारे अस्पताल और उनके घर पहुंचने लगे थे। सिद्धार्थ शुक्ला शो बालिका वधू और दिल से दिल तक को लेकर मशहूर हुए थे। साथ ही उन्होंने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।

Sidharth Shukla funeral family friends and fans said final goodbye to the actor see photos
सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन को जुटी भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज के साथ सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार हुआ। जहां सिर्फ करीबी लोग ही मौजूद रहे। कुछ कलाकारों को भीड़ की वजह से अंदर नहीं जाने दिया गया । इस दौरान मुंबई में बारिश भी हो रही है लेकिन भीड़ में कोई कमी नहीं दिखी।



 
Sidharth Shukla funeral family friends and fans said final goodbye to the actor see photos
सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर हॉल में रखा गया था जहां लोग उनके आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे थे। साथ ही शांति पाठ भी किया गया। सिद्धार्थ अपनी मां के एकलौते बेटे थे, उनके निधन ने मां को गहरा धक्का दे दिया है। वहीं सिद्धार्थ की कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shukla funeral family friends and fans said final goodbye to the actor see photos
सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री राम दास अठावले भी पहुंचे। साथ ही इंडस्ट्री के कई कलाकार और सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्तों ने भी उनके अंतिम दर्शन किए। किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं।


 
विज्ञापन
Sidharth Shukla funeral family friends and fans said final goodbye to the actor see photos
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ने बुधवार की रात को दवा खाई थी और फिर वो सो गए थे। करीब 3 बजे के आस पास उन्हें सीने में बेचैनी महसूस हुई थी जिस पर उनकी मां ने उन्हें पानी पिलाकर सोने के लिए कह दिया था। इसके बाद सिद्धार्थ सोए तो उठे ही नहीं। सुबह करीब 11 बजे तक उनके निधन की खबर की पुष्टि  हो गई थी। सिद्धार्थ की मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया। वहीं पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिससे वजह और भी साफ हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed