{"_id":"5e0e221fbeab98e9ae4e8b9e","slug":"shubharambh-rani-wear-gharchola-of-25-kg-in-her-shaadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी ने अपनी शादी में पहना 25 किलो का घरचोला, गुजराती कारीगरों की दिखी कारीगरी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रानी ने अपनी शादी में पहना 25 किलो का घरचोला, गुजराती कारीगरों की दिखी कारीगरी
Thu, 02 Jan 2020 10:32 PM IST
Mishra Mishra
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Shubharambh
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी शो शुभारंभ में धारावाहिक के मुख्य कलाकार राजा और रानी अपनी शादी की तैयारी कर रहे हैं। रानी की भूमिका निभाने वाली महिमा मकवाना ने अपनी शादी में दुल्हन बनने के लिए 25 किलो का सफेद और हरे रंग का घरचोला पहना और इसके साथ लाल रंग का दुपट्टा धारण किया। इस लुक में वह बहुत खूबसूरत दिख रही थीं।
विज्ञापन
घरचोला दुल्हनों की एक विशेष गुजराती पोशाक है, जो उनकी संस्कृति में बहुत महत्व रखती है। गुजरात के असली रंगों को दिखाने के लिए और प्रामाणिकता को जीवित रखने के लिए, शो के निर्माताओं ने रानी के घरचोला को ऐसे कारीगरों से बनवाया जो अपने काम में निपुण थे। हरे मोतियों से बुना हुआ कुंदन का एक जटिल नक्काशीदार सेट रानी की सुंदरता में चार चांद लगाता हुआ नजर आता है।
विज्ञापन
एक दुल्हन के रूप में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए महिमा कहती हैं, 'मैं पहली बार एक गुजराती दुल्हन का किरदार निभा रही हूं, और मैं घरचोला पहनकर बहुत ही खास महसूस कर रही हूं, क्योंकि मैं खुद आधी गुजराती हूं। इसकी खास बात यह है कि यह बहुत ही हल्की दिखती है, असल में इसका वजन 25 किग्रा है। मुझे सफेद, हरा और लाल रंग का संयोजन बहुत पसंद है, और मेरे इस पूरे लुक में ये जड़ाऊ सेट मेरा पसंदीदा है। मैं दुल्हन बनकर बहुत खुश हूं।'
विज्ञापन
बता दें कि इस शो की कहानी गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी राजा रेशमिया के साथ शुरू होती है, जिसका जन्म उनके पिता के व्यवसाय में सफलता लाता है। वह गुजरात के प्रमुख कपास व्यापारियों में से एक बन जाता है। वहीं, रानी दवे एक गरीब परिवार से हैं। राजा के पिता की मृत्यु के बाद, चाचा व्यवसाय पर कब्जा कर लेते हैं। वह राजा से उसकी सारी आजादी छीन लेता है। इस दौरान, रानी राजा के जीवन में प्रवेश करती है।
45 वर्षीय महिला का दावा- 'अनुराधा पौडवाल मेरी असली मां, जब चार दिन की थी तब...'