फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shubhangi Atre Talk About Serial Bhabiji Ghar Par Hai Writer Manoj Santoshi

Shubhangi Atre: ‘भाबी जी घर पर हैं’ के राइटर को शुभांगी ने किया याद, मनोज संतोषी को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री

Fri, 04 Apr 2025 05:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 04 Apr 2025 05:17 PM IST
सार

टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ के राइटर मनोज संतोषी का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ। इस सीरियल से जुड़े कई कलाकारों में से एक शुभांगी आत्रे ने हाल ही में मनोज संतोषी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके साथ सौम्या टंडन ने भी दुख व्यक्त किया।

विज्ञापन
Shubhangi Atre Talk About Serial Bhabiji Ghar Par Hai Writer Manoj Santoshi
अभिनेत्री शुभांगी अत्रे, लेखक मनोज संतोषी - फोटो : इंस्टाग्राम@shubhangiaofficial

विस्तार

हाल ही में शुभांगी आत्रे एक मुंबई इवेंट में शामिल हुईं। इस मौके पर उनके साथ सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ की को-एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी नजर आईं। सौम्या अब इस सीरियल का हिस्सा नहीं हैं। इस मौके पर शुभांगी और सौम्या टंडन ने अपने सीरियल के राइटर मनोज संतोषी के बारे में बात की। कुछ दिन पहले ही लीवर की बीमारी के कारण उनका निधन हुआ। क्या बोलीं दोनों अभिनेत्रियां दिवंगत मनोज संतोषी के बारे में जानिए।

विज्ञापन


मनोज संतोषी ने लिखे शानदार किरदार 
शुभांगी आत्रे कहती हैं, ‘मनोज संतोषी ने ‘भाबी जी घर पर हैं ’ का एक-एक किरदार बहुत ही दिल से लिखा था। उनका लिखा हर किरदार खूब मशहूर हुआ। उनके जाने से हम लोग तो जैसे बिखर से गए हैं। हम हमेशा उन्हें याद करेंगे।’ 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Shubhangi Atre: 15-16 घंटे काम करना अब पेशागत मजबूरी, लेकिन छुट्टी पर जाएं तो मोबाइल को भी जरूर छुट्टी दें  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Shubhangi Atre Talk About Serial Bhabiji Ghar Par Hai Writer Manoj Santoshi
सौम्या टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@saumyas_world_

सौम्या टंडन भी हुईं भावुक 
शुभांगी आत्रे के साथ सौम्या टंडन भी मुंबई के एक इवेंट में नजर आईं। सौम्या भी मनोज संतोषी को याद कर भावुक हो गईं। वह कहती हैं, ‘मनोज संतोषी मेरे सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं ’ के राइटर ही नहीं थे, वह मेरे अच्छे दोस्त भी थे। मेरे घर पर जब भी महफिल लगती तो वह भी शामिल होते, हम गीत-संगीत के जरिए एक-दूसरे का भरपूर मनोरंजन करते, सभी टैलेंटेड लोग इस महफिल में शामिल होते थे। मनोज संतोषी ने मुझे कहा था कि जल्द ठीक होकर फिर से महफिल जमाएं। लेकिन अचानक उनके निधन की खबर मिली। उनके जाने का बहुत दुख है।’

ये खबर भी पढ़ें: TV Actress: पर्दे पर अनपढ़ बन दर्शकों के दिलों पर किया राज, जानें हकीकत में कितनी पढ़ी-लिखी हैं ये हसीनाएं 

मनोज संतोषी के लिखे सीरियल 
मनोज संतोषी ने टीवी पर ‘भाबी जी घर पर हैं’ के अलावा ‘हप्पू की पलटन’, ‘जीजा जी छत पर हैं’, ‘मैडम मे आई कम इन’ और ‘एफआईआर’ जैसे कॉमेडी सीरियल लिखे। इन सभी सीरियल और किरदारों को खूब पसंद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed