फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shraddha Arya celebrating her 38th happy birthday Shares Pics says I Believe In Miracles

Shraddha Arya: 'चमत्कारों में विश्वास करती हूं', श्रद्धा आर्या ने मनाया 38वां जन्मदिन, शेयर की शानदार तस्वीरें

Sun, 17 Aug 2025 05:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 17 Aug 2025 05:49 PM IST
सार

Actress 38th Happy Birthday: टीवी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने रविवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर श्रद्धा ने अपने परिवार के साथ शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही एक खास नोट भी लिखा।
 

विज्ञापन
Shraddha Arya celebrating her 38th happy birthday Shares Pics says I Believe In Miracles
श्रद्धा आर्या - फोटो : इंस्टाग्राम@sarya12

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या का आज 38वां जन्मदिन है। इस बार का जन्मदिन उनके लिए बेहद खास रहा, क्योंकि उन्होंने पहली बार अपने जुड़वां बच्चों, बेटे शौर्य और बेटी सिया, के साथ जश्न मनाया। श्रद्धा ने अपने परिवार के साथ इस खूबसूरत पल की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कीं।
विज्ञापन
Trending Videos

श्रद्धा आर्या का बर्थ डे पोस्ट
श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम पर अपने पति और दोनों जुड़वां बच्चों के साथ बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। श्रद्धा ने काली ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि उनके पति राहुल नागल ने काली शर्ट और नीली जींस पहनी हुई है। दोनों अपने बच्चों के साथ कैमरे के सामने मुस्कुराते नजर आए। श्रद्धा ने लिखा, "एक और साल बड़ी हो गई, लेकिन इस बार मेरा सबसे प्यारा नाम है - मां। मेरे जुड़वां बच्चे मेरे लिए सबसे बड़ा जश्न हैं।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)


विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धा को सेलेब्स ने दी जन्मदिन की बधाई
श्रद्धा आर्या को कई सेलेब्स ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कमेंट किए हैं। मीका सिंह ने लिखा, 'बधाई हो', मौनी रॉय ने दिल वाले इमोजी शेयर बनाए, पूजा बनर्जी ने लिखा, 'खूबसूरत बच्चे और खूबसूरत मां' और माही विज ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मां।' वहीं कई फैंस ने श्रद्धा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और कुछ फैंस ने उनकी इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
 
विज्ञापन

श्रद्धा आर्या का निजी जीवन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा की निजी जिंदगी की बात करें तो 2015 में उनकी सगाई जयंत रत्ती से हुई थी, लेकिन यह टूट गई। 2019 में उन्होंने आलम सिंह मक्कड़ के साथ रिश्ता शुरू किया, लेकिन वह भी ज्यादा समय नहीं चला। आखिरकार, 16 नवंबर 2021 को श्रद्धा ने भारतीय नौसेना अधिकारी राहुल नागल से शादी की। सितंबर 2024 में उन्होंने बताया कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और 29 नवंबर 2024 को उनके जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed