फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shahi Production Issues official Statement on Fire Incident at Anupamaa Set rupali ganguly tv show

Anupama: सेट पर आग लगने की घटना पर 'अनुपमा' के मेकर्स ने दिया बयान, कहा- 'अफवाहों पर ध्यान न दें, सब सुरक्षित'

Mon, 23 Jun 2025 04:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 23 Jun 2025 04:31 PM IST
सार

Anupamaa Set Fire Incident: रुपाली गांगुली स्टारर शो अनुपमा के सेट पर लगी आग के बाद शाही प्रोडक्शन की ओर से इस दुर्भागपूर्ण घटना को लेकर ताजा जानदार सामने आई है। जानिए पूरी डिटेल। 
 

विज्ञापन
Shahi Production Issues official Statement on Fire Incident at Anupamaa Set rupali ganguly tv show
सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

प्रसिद्ध टीवी शो अनुपमा के सेट पर आग लग गई थी, जिसकी वजह से शूटिंग से पहले ही ऐसी घटना होने से कलाकारों के बीच हलचल मच गई थी। वहीं अब शाही प्रोडक्शन की ओर से इस हादसे को लेकर बयान सामने आया है।
विज्ञापन

शाही प्रोडक्शन का आग की घटना पर बयान
'शाही प्रोडक्शन ने बताया कि आज सुबह 'अनुपमा' के सेट पर एक दुर्भाग्यपूर्ण आग की घटना हुई। अच्छी बात यह है कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। रविवार को सेट पर कोई शूटिंग नहीं थी और आज का शूटिंग समय भी दिन में बाद में तय था। जब आग लगी, तब सेट पर कोई यूनिट सदस्य नहीं था, केवल सुरक्षाकर्मी और सेट स्टाफ मौजूद थे, जो सभी सुरक्षित हैं। किसी भी जानवर को नुकसान नहीं हुआ और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जांच जारी 
'शाही प्रोडक्शन ने कहा कि अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारी आग के कारण की जांच कर रहे हैं। चूंकि उस समय कोई शूटिंग नहीं थी और मुख्य बिजली की लाइटें बंद थीं, इसलिए आग का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग झूठी खबरें और गलत जानकारी फैला रहे हैं। शाही प्रोडक्शन ने सभी से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल उनकी आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। इस मुश्किल समय में शाही प्रोडक्शंस, डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन और 'अनुपमा' की पूरी टीम एकजुट है।'
विज्ञापन

शाही प्रोडक्शन ने जताया आभार 
'शाही प्रोडक्शन ने अपने बयान में उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस घटना के बाद समर्थन और चिंता दिखाई। उन्होंने स्टार प्लस और अपने शुभचिंतकों का भी आभार जताया। साथ ही, सभी की सुरक्षा के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लोगों से समझदारी और समर्थन की अपील की।'

यह भी पढ़ें: Kajal Aggarwal: व्हाइट मोनोकिनी में काजल अग्रवाल ने शेयर कीं मालदीव से जन्मदिन की तस्वीरें, फैंस को शुक्रिया....

नगर निगम अधिकारी का बयान
शाही प्रोडक्शन के बाद अब नगर निगम के अधिकारियों ने बयान जारी कर बताया कि सुबह 6:10 बजे गोरेगांव (पूर्व) के दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी में मराठी बिग बॉस सेट के पास टीवी शो 'अनुपमा' के सेट के टेंट क्षेत्र में आग लगने की खबर मिली। अधिकारी ने कहा कि आग 5,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली, जिसमें बिजली के तार, प्लास्टिक, लोहा, सजावटी सामान, कैमरे, कपड़े, लाइट्स और स्टूडियो के अन्य उपकरण जल गए।
 

आग कैसे बुझाई गई
आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियां और कई बड़े पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए। एक सहायक अग्निशमन अधिकारी और तीन स्टेशन अधिकारी वहां मौजूद थे। सुबह 10:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें: Kuberaa Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'कुबेर', जानें चौथे दिन कैसे धराशाई हुई धनुष-रश्मिका की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed