फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Serial Baal Veer Actor Dev Joshi Engaged In Nepal Share Social Media Post

Dev Joshi: टीवी शो 'बाल वीर' फेम देव जोशी ने गुपचुप की सगाई, नेपाल के कामाख्या मंदिर से शेयर की तस्वीरें

Wed, 22 Jan 2025 02:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 22 Jan 2025 02:34 PM IST
सार

‘बाल वीर’ सीरियल से घर-घर फेमस हुए चाइल्ड आर्टिस्ट देव जोशी अब अपनी जिंदगी का एक नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। वह यंग एज में आ चुके हैं, साथ ही उनकी जिंदगी में प्यार की दस्तक भी हो चुकी है। हाल ही में इस फेमस टीवी एक्टर ने सगाई की है। 
 

विज्ञापन
Serial Baal Veer Actor Dev Joshi Engaged In Nepal Share Social Media Post
देव जोशी और मंगेतर आरती - फोटो : इंस्टाग्राम-@devjoshi28

विस्तार

टीवी सीरियल में नजर आने वाले कई चाइल्ड आर्टिस्ट अब बड़े हो चुके हैं। सीरियल ‘बाल वीर’ में बाल वीर का रोल करने वाले देव जोशी भी युवा हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने सगाई की है, इसकी जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Padmaavat: फिर रिलीज होने जा रही है फिल्म 'पद्मावत', बड़े पर्दे पर इस दिन देखें रानी पद्मावती के जौहर की गाथा 

विज्ञापन

Serial Baal Veer Actor Dev Joshi Engaged In Nepal Share Social Media Post
देव जोशी और मंगेतर आरती - फोटो : इंस्टाग्राम-@devjoshi28

नेपाल में की सगाई 
देव जोशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उनके साथ आरती नाम की एक लड़की नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए देव ने लिखा- ‘भरोसे में, प्यार और जिंदगी में हम साथ हैं।’ आगे वह देव आरती का हैशटैग लिखते हैं और साथ ही एंगेज्ड का हैशटैग भी लिखते हैं। इस तरह से उनके फैंस को पता चला कि देव ने सगाई कर ली। जबकि देव ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह एक मंदिर के परिसर में सादे परिधान में नजर आ रहे हैं। देव और आरती ने नेपाल के कामाख्या मंदिर में सगाई की है। 

ये खबर भी पढ़ें: TRP This Week: टीआरपी लिस्ट में ‘उड़ने की आशा’ बना हुआ है नंबर वन, अनुपमा की हालत हुई बेहतर

फैंस ने दी शुभकामनाएं 
जैसे ही देव जोशी के फैंस को पता चला कि उन्होंने सगाई कर ली है तो उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट पर ही ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं। देव जोशी को बाल वीर सीरियल में पसंद करने वाले दर्शक, उनकी सगाई की बात सुनकर खुश हैं। कई फैंस ने इस बात को किसी सरप्राइज से कम नहीं बताया, साथ ही देव और आरती को बधाई दी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dev Joshi (@devjoshi28)


 

 

Serial Baal Veer Actor Dev Joshi Engaged In Nepal Share Social Media Post
सीरियल 'बाल वीर' में देव जोशी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

इन सीरियल्स में भी आए नजर 
देव जोशी कई सीरियल्स में नजर आए हैं, इनमें ‘महिमा शनि देव की’, हमारी देवरानी, ‘देवों के देव महादेव’ जैसे सीरियल शामिल हैं। ‘बाल वीर’ के कई सीजन का वह हिस्सा रहे, इसमें एक सुपरहीरो कैरेक्टर बाल वीर का रोल निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed