'ससुराल सिमर का' होगा ऑफ एयर, डायन, मक्खी, नागिन...क्या-क्या न बनीं लीड एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ की लीड एक्ट्रेस जब औरत से मक्खी बन गईं तो लोगों ने खुलकर भड़ास निकाली और कहा, ये तो हद हो गई। लोगों ने जमकर मजाक उड़ाते हुए ट्विट किए। दरअसल हुआ ये था कि सिमर ने एक योगी का ध्यान भंग कर दिया था जिसकी वजह से उन्हें योगी ने श्राप दिया था और वो मक्खी बन गईं थीं।
When you scrape the bottom of the barrel for ideas to further the plot.
— Rameez (@Sychlops) May 14, 2016
Sasural Simar Ka. You've set a new standard. pic.twitter.com/0Exz4yz219
इस शो में हॉलीवुड का भी टच था। टच भी ऐसा कि आप हंस-हंस कर पागल कर हो जाएं। दर्शकों के चहेते गेम ऑफ थ्रोन्स की कॉपी कर सिमर के ससुराल के सारे सदस्यों को बना दिया था GOT का किरदार।
सिमर का एक नागिन अवतार भी सीरियल में दिखा। अब ये किसे फर्क पड़ता है कि ये कहानी की डिमांड है या फिर नहीं। सारा चक्कर तो टीआरपी का है।
एक बुरी आत्मा से सिमर के घरवालों को लड़ते दिखाया गया है। ये डायन सिमर के घर को बर्बाद कर देना चाहती है।
जब सिमर की छोटी बहन बनी रोली यानी अविका गौर सीरिलय से बाहर हो गईं तो उनकी जगह आई एक्टर सना खान की एंट्री एक घिसे पिटे नुस्खे से कराई गई। एक एक्सीडेंट कराकर प्लास्टिक सर्जरी करा दी गई।