बिग बॉस 20: क्यों काजी पर भड़के सलमान? कनिका बोलीं- इनमें हवा आ गई है; माही और आम्रपाली के बीच फिर हुआ विवाद
Weekend ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ इस हफ्ते दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक होने वाला है। इस हफ्ते काजी तौकीर को कनिका से किया गया मजाक भारी पड़ने वाला है। वहीं आम्रपाली अपने एक्शन मोड में आती दिख रही हैं।
विस्तार
‘बिग बॉस 20’ में यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। मगर अब ‘वीकेंड का वार’ के प्रोमो में सलमान खान ने काजी तौकीर की जमकर क्लास ली। वहीं आम्रपाली और माही के बीच काफी विवाद हुआ। यहां समझें क्या है मामला?
काजी तौकीर को लगी फटकार
‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते काजी का कनिका से किया गया मजाक उन पर भारी पड़ गया। बीते एपिसोड में काजी और कनिका के बीच मजाक चल रहा था। इस पर काजी ने कुछ ऐसा बोला जो कनिका समेत सभी घरवालों को अपमानजनक लगा।
‘वीकेंड का वार’ के नए प्रोमो में सलमान खान इसी मुद्दे पर काजी को आड़े हाथों लेते दिख रहे हैं। इस क्लिप में सलमान ने कनिका से सलमान ने पूछा कि क्या काजी ने उन्हें सॉरी कहा? इस पर कनिका ने कहा- नहीं, तो काजी ने कहा कि उन्होंने कनिका को मजाक में सॉरी बोला था।
उनकी यह बात सुनने के बाद सलमान को गुस्सा आ गया। उन्होंने भड़कते हुए काजी को कहा कि यह मजाक में सॉरी बोलना क्या होता है?
आम्रपाली और माही के बीच जंग?
‘बिग बॉस 20’ के घर में एक नई जंग का भी ऐलान हो गया है। सामने आए नए प्रोमो में इस मनमुटाव की झलकियां दर्शकों को दिखा दी गई हैं। इस प्रोमो वीडियो में आम्रपाली बाहर लव गिल, अमन के साथ बैठी हुई हैं। इसके साथ ही वह माही को लेकर काफी नाराज दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि माही निकल कर गई उन्होंने नहीं देखा। अब जहां पर माही हों वह वहां जाना या बैठना भी नहीं चाहतीं। इतना ही नहीं, अगर वह शो से बाहर भी हो जाएं तो भी वह माही के साथ नहीं दिखाई देंगी।
'बिग बॉस 20' से बाहर हुईं रीति
इससे पहले इस हफ्ते कैप्टन बनने की रेस में माही विज, यंग और उदिति मजबूत दावेदार थे। ऐसे में 'बिग बॉस' ने तीनों को बुलाकर नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को चुनने के लिए कहा, जो घर से बेघर हो सकते है।
तीनों ने मिलकर रीति तिवारी का नाम फाइनल किया। इसका कारण उन तीनों ने रीति के कंफ्यूजिंग व्यक्तित्व को बताया। उन्होंने लास्ट में रीति का नाम लिया और वह बाहर हो गईं। हालांकि यह बिग बॉस 20 का सरप्राइज एविक्शन था।