फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rupali Ganguly visit mahadev mandir take blessing says Sawan Somwaar aur mere Mahakaal

Rupali Ganguly: 'सावन सोमवार और मेरे महाकाल', रुपाली गांगुली ने पति संग किए महादेव के दर्शन; शेयर कीं तस्वीरें

Mon, 28 Jul 2025 02:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 28 Jul 2025 02:54 PM IST
सार

Sawan Somwaar Aur MahakaaL: लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने अपने पति अश्विन के. वर्मा के साथ मंदिर जाकर सावन सोमवार के शुभ अवसर पर महादेव के दर्शन किए। इसकी झलक रुपाली ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
 

विज्ञापन
Rupali Ganguly visit mahadev mandir take blessing says Sawan Somwaar aur mere Mahakaal
रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly

विस्तार

'अनुपमा' की अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा की। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर पति अश्विन के. वर्मा के साथ कई तस्वीरें शेयर की और एक नोट भी लिखा।
विज्ञापन

 

रुपाली का पोस्ट
रुपाली ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी आध्यात्मिक यात्रा की कई तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में रूपाली भगवान शिव के बैल नंदी के कान में अपनी प्रार्थना कहती दिखीं। यह एक परंपरा है, जिसमें भक्त नंदी के कान में अपनी मनोकामनाएं कहते हैं, क्योंकि माना जाता है कि नंदी भगवान शिव तक उनके संदेश पहुंचाते हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में रूपाली अपने पति के साथ पूजा करती नजर आईं। इस शानदार तस्वीरों के साथ रुपाली ने कैप्शन में लिखा, "सावन सोमवार और मेरे महाकाल, जय श्री महाकाल, जय मां हरसिद्धि, जय श्री कालभैरव, हर हर महादेव।।" आज सावन का तीसरा सोमवार है, जिसे सावन सोमवार कहा जाता है। यह सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ आता है। यह महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rupali Ganguly (@rupaliganguly)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
रुपाली की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने कमेंट किए हैं। शिवानी चक्रवर्ती ने लिखा, 'हर घर महादेव', एक फैन ने लिखा, 'सावन सोमवार के दिन दिव्य दर्शन आपके लिए बहुत खास है, आप सबसे सुंदर और अनमोल हैं', एक फैन ने लिखा, 'हर हर महादेव', एक और फैन ने लिखा, 'जय महाकाल।'
विज्ञापन

रुपाली गांगुली का करियर
रुपाली गांगुली लोकप्रिय धारावाहिक 'अनुपमा' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह शो, बंगाली सीरीज "श्रीमोई" का रीमेक है। यह शो दर्शकों के पसंदीदा शोज में से एक है। इस शो में रुपाली गांगुली के अलावा अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Border 2: अहान शेट्टी ने 'बॉर्डर 2' के अमृतसर शेड्यूल का खास वीडियो किया शेयर, वरुण धवन ने किया मजेदार कमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed