फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   rupali ganguly dances barefoot in ahmedabad sun temple for serial anupama

इस शो के लिए पसीना बहा रही हैं रूपाली गांगुली, तपते फर्श पर किया कथक

Fri, 06 Mar 2020 11:12 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 06 Mar 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
rupali ganguly dances barefoot in ahmedabad sun temple for serial anupama
Rupali Ganguly - फोटो : file photo

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली अपने नए शो 'अनुपमा' की तैयारी में खूब पसीना बहा रही हैं। इस वास्तविकता के जमाने में कलाकारों को सबकुछ लगभग वास्तविक ही करना पड़ता है। इस नए धारावाहिक में वह एक मां का किरदार निभाएंगी। इस मां में एक खूबी है जो वह सबसे छुपाकर रखती है। किसी को पता नहीं होता कि उनमें एक पेशेवर कथक नर्तकी छुपी हुई है। इस किरदार में खुद को ढालने के लिए रुपाली अहमदाबाद के सूर्य मंदिर में कथक की तैयारी कर रही हैं। सूर्य मंदिर के जलते फर्श पर पैर रखना भी मुश्किल होता है, ऐसे में रुपाली वहां नंगे पांव कथक कर रही हैं। इसमें उन्हें कोई तकलीफ नहीं, बल्कि करने में मजा आ रहा है।

विज्ञापन


अपनी तैयारियों को लेकर वह बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और जल्द से जल्द वह इस धारावाहिक के टीवी पर प्रसारण का इंतजार कर रही हैं। अपने काम के बारे में उत्साहित होकर वह कहती हैं, 'आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन मुझे नंगे पैर रहना बहुत पसंद है इसलिए सूर्य मंदिर के सुलगते फर्श पर मुझे नृत्य करने में भी बहुत मजा आ रहा है। हालांकि मेरे पैर उस जलते फर्श पर चढ़ने से बहुत जल रहे थे लेकिन मुझे तकलीफ नहीं हो रही थी। मैं अपने काम का पूरी तरह से मजा ले रही थी और मुझे बिल्कुल भी दर्द महसूस नहीं हो रहा था। उसके बाद भी मैं लगातार शूटिंग करती रही। मुझे आशा है कि दर्शकों को भी मेरा काम पसंद आएगा।'
विज्ञापन


रुपाली टीवी के कई लोकप्रिय धारावाहिकों और रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। धारावाहिक 'संजीवनी' के पहले सीजन में रुपाली को डॉक्टर सिमरन के नकारात्मक किरदार में देखा गया था। इसके लिए उन्हें इंडियन टेली अवॉर्ड के लिए नामित भी किया गया था। धारावाहिक साराभाई वर्सेज साराभाई में भी उनके कॉमिक किरदार को बहुत सराहना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रश्मि ही नहीं ये पांच सेलिब्रिटीज भी हो चुके डिप्रेशन का शिकार, नेहा कक्कड़ तो शो में ही रो पड़ी थीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed