फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rubina Dilaik Corona Postive, Says 'Now eligible for donating plasma to covid patients'

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी रुबीना दिलैक ने दिखाई हिम्मत, बोलीं - 'अब प्लाज्मा डोनेट कर सकूंगी'

Sat, 01 May 2021 03:49 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 01 May 2021 03:49 PM IST
सार

देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप हर दिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस सीजन 14 की विजेता रुबीना दिलैक भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है।

विज्ञापन
Rubina Dilaik Corona Postive, Says 'Now eligible for donating plasma to covid patients'
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप हर दिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। बीते दिनों कई टीवी और फिल्मी सितारे भी इसकी चपेट में आ गए हैं। इसी बीच बिग बॉस सीजन 14 की विजेता रुबीना दिलैक भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है।

विज्ञापन


दरअसल, रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने स्पष्ट तौर पर लिखा है कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं और 17 दिनों के लिए खुद को घर में ही क्वारंटीन कर लिया है। साथ ही यह भी अपील की है कि बीते दिनों जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं, वो भी टेस्ट करा लें और सभी अपना ध्यान रखें।
विज्ञापन


रुबीना के इस पोस्ट के बाद से उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है और वे जानने के इच्छुक हैं कि आखिर वह कोरोना संक्रमित कैसे हुईं। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि वह इस वायरस की चपेट में कैसे आईं लेकिन उन्होंने अपनी पोस्ट में एक सकारात्मक मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैं हमेशा पॉजिटिविटी की ओर ध्यान देती हूं और सकारात्मक ही सोचती हूं। अब एक महीने बाद मैं प्लाज्मा डोनेट कर सकूंगी। कोरोना संक्रमित हो गई हूं, 17 दिनों तक घर पर ही खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बीते दिनों जो भी मेरे संपर्क में आया है वो अपनी जांच करवा लें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)



वर्कफ्रंट की बात करें तो रूबीना इस समय मशहूर सीरियल ‘शक्ति: अस्तित्व के अहसास’ की में नजर आ रही हैं। इससे पहले उनका एक म्यूजिक वीडियो 'मरजानियां' रिलीज हुआ था जिसमें उनके साथ अभिनव शुक्ला भी नजर आए थे और गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा वह पारस छाबड़ा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई थीं जिसका टाइटल 'गलत' है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed