फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ronit Roy Meets Smriti Irani In Flight, Photo Goes Viral

फ्लाइट में मिले 'मिहिर' और 'तुलसी', तस्वीर इंटरनेट पर वायरल

Mon, 03 Apr 2017 03:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 03 Apr 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
Ronit Roy Meets Smriti Irani In Flight, Photo Goes Viral
रोनित रॉ़य और स्मृति ईरानी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के मिहिर और तुलसी यानि रोनित रॉय और स्मृति ईरानी को साथ में देखने के लिए लोग तरस गए थे। कोई टीवी सीरियल तो ऐसा ना कर पाया, लेकिन एक फ्लाइट ने ये काम कर दिया है।
विज्ञापन

 
रोनित रॉय और स्मृति ईरानी की हाल ही में फ्लाइट में मुलाकात हुई। इस मुलाकात ने ना ही सिर्फ दोनों के चेहरे पर, बल्कि उनके फैंस के चेहरे पर भी खुशी ले आई है। सालों बाद दोनों को साथ में देख कर उनके फैंस बहुत खुश हैं।
विज्ञापन


रोनित रॉय ने ट्विटर पर स्मृति के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'स्मृति ईरानी से फ्लाइट में मिलकर काफी खुशी हुई।'
 


रोनित और स्मृति की जोड़ी को हमेशा से काफी पसंद किया गया है। दोनों ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर और तुलसी का मुख्य किरदार निभाया था। ये सीरियल टीवी पर चलने वाला सबसे लंबा सीरियल था। 2007 में स्मृति ने कुछ मतभेदों के बाद ये सीरियल छोड़ दिया था और इसके बाद वो राजनीति में आ गई थीं। वहीं रोनित रॉय अब छोटे पर्दे के अलावा बड़े पर्दे पर भी नजर आते हैं। फिल्मों में निभाए गए उनके किरदारों को काफी तारीफें मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed