फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   roadies 19 rhea chakraborty fight with prince narula and gautam gulati at the set reports

Roadies 19: रोडीज के सेट पर मचा हंगामा, प्रिंस नरूला ने रिया चक्रवर्ती पर लगाया धमकी देने का आरोप!

Thu, 11 May 2023 05:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 11 May 2023 05:35 PM IST
सार

कहा जा रहा है कि गौतम से भी रिया की लड़ाई हो चुकी है, लेकिन दोनों ने बाद में मामला सुलझा लिया था। अब प्रिंस ने रिया पर गलत शब्दों का इस्तेमाल करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
roadies 19 rhea chakraborty fight with prince narula and gautam gulati at the set reports
रिया चक्रवर्ती- प्रिंस नरूला - फोटो : social media

विस्तार

रोडीज का 19वां सीजन स्ट्रीम होने से पहले ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में काफी चीजें नई देखने को मिलने वाली हैं, लेकिन जब से इसका प्रोमो रिलीज हुआ है, तब से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस शो में रिया चक्रवर्ती भी नजर आने वाली हैं, जो कि जज के तौर पर दिखेंगी। जब से लोगों ने उनको जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। खबरों के अनुसार अब रिया को लेकर एक और विवाद खड़ा हो गया है। एक्ट्रेस ने शो के दूसरे जज प्रिंस नरूला पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


रिया ने दर्ज कराई शिकायत
खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि गौतम से भी रिया की लड़ाई हो चुकी है, लेकिन दोनों ने बाद में मामला सुलझा लिया था। अब प्रिंस ने रिया पर गलत शब्दों का इस्तेमाल करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा यह भी गया है कि रिया ने प्रिंस के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है, वहीं इस पूरे मामले के बीच में प्रिंस शूटिंग छोड़कर चले गए हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में मेकर्स की तरफ से कुछ भी नहीं कहा जा रहा है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- OTT: 90 के दशक में पर्दे पर राज, अब ओटीटी के जरिए कमबैक से दिखाया कमाल, इन हसीनाओं का जारी है धमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतम और प्रिंस ने किया था सपोर्ट
बता दें कि जब से रिया चक्रवर्ती को इस शो का जज बनाने का फैसला लिया गया है, तब से सुशांत के फैंस काफी नाराज हो गए हैं। वह प्रिंस और गौतम को भी ट्रोल करने लगे हैं। जिसके बाद खबरें आई थीं प्रिंस और गौतम में रिया के साथ इस शो की शूटिंग करने से मना कर दिया था। अब रिया और प्रिंस के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है, जबकि सुशांत सिंह केस में रिया का नाम आने के बाद गौतम और प्रिंस ने अभिनेत्री का सपोर्ट किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed