फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Roadies 19 Prince Narula Supports Rhea Chakraborty Actor Said This Is The Best Platform To Prove Yourself

Roadies 19: रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरे प्रिंस नरूला, बोले- खुद को साबित करने का सही प्लेटफॉर्म है

Sun, 16 Apr 2023 12:48 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 12:48 AM IST
सार

रिया चक्रवर्ती की वापसी के बाद ज्यादातर लोग उनके खिलाफ बोलते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन एक्टर प्रिंस नरूला ने रिया का साथ दिया है। 

विज्ञापन
Roadies 19 Prince Narula Supports Rhea Chakraborty Actor Said This Is The Best Platform To Prove Yourself
रिया चक्रवर्ती-प्रिंस नरुला - फोटो : social media

विस्तार

रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से दर्शकों के सामने आ गई हैं। वह अपने काम पर वापस लौट गई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही रोडीज के सीजन 19 में नजर आने वाली हैं, जिसको लेकर वह काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से एक्ट्रेस फिल्मों से गायब हो गई थी। एक्टर की आत्महत्या के बाद वह किसी भी फिल्म या फिर प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई थीं, जिसके बाद वह अब रोडिज से वापसी कर रही हैं। उनकी वापसी के बाद ज्यादातर लोग उनके खिलाफ बोलते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन एक्टर प्रिंस नरूला ने रिया का साथ दिया है। 

विज्ञापन

Roadies 19 Prince Narula Supports Rhea Chakraborty Actor Said This Is The Best Platform To Prove Yourself
रिया चक्रवर्ती-प्रिंस नरुला - फोटो : social media

यह लोगों तक मैसेज पहुंचाने का अच्छा प्लेटफॉर्म है
दरअसल, रिया रोडीज के जरिए पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वह रोडीज के सीजन 19 में जज के तौर पर नजर आने वाली हैं।  साथ ही हर बार की तरह प्रिंस नरूला भी शो के जज रहेंगे। प्रिंस नरूला ने रिया का साथ देते हुए कहा है कि यह शो उनके लिए लोगों तक अपना मैसेज पहुंचाने का सबसे सही प्लेटफॉर्म है। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि सुशांत के केस के बाद से रिया एक बार फिर से लोगों की नजरों में आ गई हैं। साथ ही यूजर्स रिया को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने और रिया के बीच किसी कॉम्पिटिशन को लेकर परेशान नहीं थे। उन्होंने कहा कि शो का जो भी जज होगा वह दर्शकों की अपनी पसंद होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Roadies 19 Prince Narula Supports Rhea Chakraborty Actor Said This Is The Best Platform To Prove Yourself
रिया चक्रवर्ती-प्रिंस नरुला - फोटो : social media

कई शो में नजर आ चुके हैं प्रिंस
आपको बता दें कि रिया के रोडीज के प्रोमो का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद ज्यादातर लोग रिया को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, आपको बता दें कि प्रिंस नरूला ने रोडिज साल 2015 का दूसरा सीजन अपने नाम किया था। साथ ही वह नच बलिये, बिग बॉस, splitsvilla 8 जैसे तमाम रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं। 

Honey Singh: हनी सिंह ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- फिर लोग मेरे गाने न सुनते

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed