फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Revealed: Producer had cheated with 16 lakhs Rubina Dilaik actress had to sell her house and cars

खुलासा: रुबीना दिलैक के साथ निर्माता ने की थी इतने लाख की धोखाधड़ी, अभिनेत्री को बेचनी पड़ी थी कीमती चीजें

Sun, 12 Dec 2021 11:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 12 Dec 2021 11:00 PM IST
सार

अभिनेत्री ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में बताया कि साल 2011 में एक प्रोड्यूसर ने उनके साथ 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी की।

विज्ञापन
Revealed: Producer had cheated with 16 lakhs Rubina Dilaik actress had to sell her house and cars
रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik

विस्तार

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक ने हाल ही में एक चौंकाने वाली खुलासा किया है। अभिनेत्री ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में बताया कि साल 2011 में एक प्रोड्यूसर ने उनके साथ 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। अभिनेत्री ने बताया कि इस धोखे की वजह से उनको अपना घर और दो कारें तक बेचनी पड़ी थी। 

विज्ञापन

इस बारे में बात करते हुए रुबीना ने कहा कि उस वक्त उन पर ऐसे-ऐसे चार्ज लगे, जिनमें थोड़ी भी सच्चाई नहीं थी। इस दौरान रुबीना ने यह भी बताया कि शूटिंग में दो घंटे की देरी होने पर उनसे 1.45 लाख रुपए ले लिए गए थे और इस तरह उन्हें कुल 16 लाख रुपए गंवाने पड़े।

विज्ञापन

Revealed: Producer had cheated with 16 lakhs Rubina Dilaik actress had to sell her house and cars
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम

रुबीना ने बताया कि साल 2011 में महीनों के लिए उनका पेमेंट रोक दिया था। नौ महीने तक इंतजार करने के बाद उन्होंने प्रोड्यूसर से इस बारे में मिलने के लिए कहा। रुबीना ने बताया कि इस पेमेंट में देरी को लेकर प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें कुछ रिकॉर्डस दिखाए, जिसमें 16 लाख रुपए का बकाया दिखाया गया था। हालांकि, इस बारें में रुबीना का कहना है कि , ''2011 में मेरा जुर्माना 16 लाख रुपए था, लेकिन रिकॉर्ड में दिखाई गई कोई भी घटना सही नहीं थी। रिकार्ड में कुल नौ घटनाएं लिखी गई थी, जो सच नहीं था।"

Revealed: Producer had cheated with 16 lakhs Rubina Dilaik actress had to sell her house and cars
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram

रुबीना ने आगे कहा कि, "उस घटना ने मुझे बर्बाद कर दिया था। इसके कारण मुझे अपना घर तक बेचना पड़ा था। उस समय सपनों के शहर में मेरा अपना घर था। मुझे मेरे दोनों घरों को बेचना पड़ा था, क्योंकि उस समय अपने कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए कोई रास्ता नहीं नजर आ रहा था। मैं उनकी ईएमआई भी नहीं भर पा रही थी। उन्होंने कहा कि अपने कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए अपनी मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू कारें भी बेचनी पड़ी। क्योंकि मैं किसी असुरक्षा और चिंता में नहीं रहना चाहती थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed