फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Puneet Superstar Ex Bigg Boss OTT 2 contestant in legal trouble FIR filed against him in Bhopal

Puneet Superstar: कानूनी पचड़े में फंसे एक्स बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार, भोपाल में FIR दर्ज

Thu, 06 Jul 2023 05:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 06 Jul 2023 05:01 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के अनुसार, फैजान अंसारी ने पुनीत सुपरस्टार के फैंस द्वारा उन्हें ऑनलाइन परेशान किए जाने के बाद भोपाल के पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Puneet Superstar Ex Bigg Boss OTT 2  contestant in legal trouble FIR filed against him in Bhopal
पुनीत सुपरस्टार - फोटो : social media

विस्तार

अपनी कॉमेडी वीडियो के लिए लोगों के बीच मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार उर्फ 'लॉर्ड' पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' में हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद पुनीत सुपरस्टार को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अपने एलिमिनेशन के बाद पुनीत बहुत गुस्से में थे और उन्होंने ऑनलाइन लाइव आकर सलमान खान की लव लाइफ की धज्जियां उड़ाई थीं। जहां अभी पुनीत के इस ड्रामे की चर्चा खत्म भी नहीं हुई थी, वहीं अब खबर है कि वह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। 

विज्ञापन

Puneet Superstar Ex Bigg Boss OTT 2  contestant in legal trouble FIR filed against him in Bhopal
पुनीत सुपरस्टार - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया स्टार पुनीत सुपरस्टार, जो हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में दिखाई दिए थे अब कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं क्योंकि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फैजान अंसारी ने पुनीत सुपरस्टार के प्रशंसकों द्वारा उन्हें ऑनलाइन परेशान किए जाने के बाद भोपाल के पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, अभी सलमान खान के शो से बाहर होने के बाद से सुर्खियां बटोर रहे पुनीत ने इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Puneet Superstar Ex Bigg Boss OTT 2  contestant in legal trouble FIR filed against him in Bhopal
पुनीत सुपरस्टार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश कुमार उर्फ पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस के निर्माताओं से नाराज हैं और लगातार वह अपने प्रशंसकों को 'जियो सिनेमा' का बहिष्कार करने के लिए उकसा रहे हैं। हाल ही में, पुनीत ने एक लाइव सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से कहा कि वे जियो सिनेमा को हटा दें और सीधे मैसेज के माध्यम से उनके साथ इसका स्क्रीनशॉट साझा करें। पुनीत ने अपने प्रशंसकों से यहां तक कहा कि जैसे ही वे जियो सिनेमा एप हटा देंगे, वह जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराएंगे।
Anil Arora: मलाइका अरोड़ा के पिता अस्पताल में भर्ती, मां के साथ सेहत का हाल जानने पहुंचीं अभिनेत्री

विज्ञापन

Puneet Superstar Ex Bigg Boss OTT 2  contestant in legal trouble FIR filed against him in Bhopal
पुनीत सुपरस्टार - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस लाइव सेशन में पुनीत काफी गुस्से में थे और वह अपने प्रशंसकों से उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी' के घर से बाहर निकालने के लिए अपना असंतोष दिखाने के लिए कह रहे थे। उन्होंने कहा, 'जितना डिलीट कर सकते हो कर दो। पुनीत सुपरस्टार का वादा है कि मैं गरीबों को खाना दूंगा। तुमको तुम्हारी मां की कसम है, डिलीट करो और मेरे साथ स्क्रीनशॉट डीएम पर शेयर करो।' उनके बाहर होने के बाद गूगल प्ले स्टोर पर जियो सिनेमा एप की रेटिंग में भारी गिरावट देखी गई है। जहां एक तरफ पुनीत जियो सिनेमा के लिए दिक्कत खड़ी करना चाहते थे, वहीं अब वह खुद परेशानी में घिरे नजर आ रहे हैं।
TRP WEEK 26: टीआरपी लिस्ट में इस बार फिर 'अनुपमा' आगे, लीप के बाद दर्शकों को भाया 'गुम है किसी के प्यार में'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed