फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika arora Father Anil Arora Hospitalised Actress Spotted with Mother Outside of Hospital Watch Video here

Anil Arora: मलाइका अरोड़ा के पिता अस्पताल में भर्ती, मां के साथ सेहत का हाल जानने पहुंचीं अभिनेत्री

Thu, 06 Jul 2023 04:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 06 Jul 2023 04:44 PM IST
सार

एक पैपराजी की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में मलाइका और उनकी मां को अस्पताल के बाहर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Malaika arora Father Anil Arora Hospitalised Actress Spotted with Mother Outside of Hospital Watch Video here
मलाइका अरोड़ा का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को अभिनेत्री को अपनी मां के साथ अस्पताल में उनसे मिलने जाते देखा गया। उनके पिता को अस्पताल में किस वजह से भर्ती करना पड़ा फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। अभी तक न तो मलाइका और न ही उनके परिवार वालों ने अनिल अरोड़ा की सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।

विज्ञापन

TRP WEEK 26: टीआरपी लिस्ट में इस बार फिर 'अनुपमा' आगे, लीप के बाद दर्शकों को भाया 'गुम है किसी के प्यार में'

विज्ञापन

अस्पताल के बाहर दिखीं मलाइका

एक पैपराजी की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में मलाइका और उनकी मां को अस्पताल के बाहर देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में पैपराजी ने लिखा है कि मलाइका के पिता अस्पताल में भर्ती हैं। इस सोशल मीडिया पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस मलाइका के पिता के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 
Trial Period: लाइट्स, कैमरा, एक्शन! क्या 'किराए के पिता' की तलाश कर पाएंगी जेनेलिया, ट्रायल पीरियड का टीजर आउट

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

11 साल की उम्र माता-पिता का हुआ था तलाक

बता दें कि पहले के एक साक्षात्कार में, मलाइका ने खुलासा किया था कि वह सिर्फ 11 साल की थी जब उनके माता-पिता अनिल अरोड़ा और जॉयस पॉलीकार्प का तलाक हो गया था। तलाक के बाद मलायका और उनकी छोटी बहन अभिनेत्री अमृता अरोड़ा अपनी मां के साथ चेंबूर चली गईं और उनका पालन-पोषण उनकी मां ने ही किया। इस बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि कैसे उनके माता-पिता के तलाक ने उन्हें अपनी मां को एक नई नजर से देखने की अनुमति दी थी।  उन्होंने बताया था कि इस घटना ने ही उन्होंने आगे बढ़ते रहना और स्वतंत्र रहना सिखाया था।
Nitin Jai Shukla: युवाओं का धार्मिक सामग्री की तरफ तेजी से बढ़ रहा रुझान, ‘आदिपुरुष’ ने गंवा दिया सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed