फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   puneet superstar confirmed he will participate in Kangana ranaut Show lock upp 2 details inside

Puneet Superstar: बिग बॉस के बाद अब 'लॉक अप 2' में दिखेंगे पुनीत सुपरस्टार, वीडियो के जरिए किया एलान

Sat, 29 Jul 2023 10:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 29 Jul 2023 10:47 PM IST
सार

लॉक अप के पहले सीजन का प्रीमियर 2022 में हुआ था। इस शो में पूनम पांडे, करणवीर बोहरा, निशा रावल, मुनव्वर फारुकी, बबीता फोगट और करणवीर बोहरा, चक्रपाणि, सारा खान जैसी फेमस हस्तियां शामिल हुई थीं।

विज्ञापन
puneet superstar confirmed he will participate in Kangana ranaut Show lock upp 2 details inside
पुनीत सुपरस्टार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुनीत सुपरस्टार जिन्हें लॉर्ड पुनीत के नाम से भी जाना जाता है, बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद अब एक और रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं। वह जल्द ही कंगना रणौत के शो लॉक अप 2 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शो से जुड़ा अपडेट देते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

Filmy Wrap: लियो से संजय का दमदार लुक आया सामने और चोरी के बाद भी शोभना ने मेड को किया माफ, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन

पुनीत ने कही यह बात

 पुनीत ने यह एलान तीन मिलियन से अधिक फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम अकाउंट के निलंबन के एक दिन बाद किया है। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हो जाने के बाद वह उदास महसूस कर रहे थे और उन्हें अपने विचार व्यक्त करने के लिए एलोएलो ऐप एक तारणहार के रूप में मिला। उन्होंने कहा, "पुनीत सुपरस्टार ये वादा करने वाला है कि जब तक मेरा मेरा अकाउंट शुरू नहीं होता तब तक मैं इस ऐप पर हर दूसरे तीसरे दिन लाइव आता रहूंगा।

लॉक अप 2 में आएंगे नजर

रियलिटी शो 'लॉक अप' में अपनी भागीदारी पर उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझे बताने से मना किया गया था, लेकिन मैं यहां पर अनाउंस कर देता हूं। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। दअरसल, अब मैं लॉक अप में आने वाला हूं। लॉक अप का मुझे बहुत दिनों से ऑफर आ रहा है। बहुत जल्दी आप लोग मुझे वहां देखेंगे।”

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

कंगना रणौत को करेंगे प्रपोज

शो की होस्ट कंगना रणौत के बारे में बोलते हुए पुनीत ने कहा, "सामने कंगना जी बैठी होंगी जैसे ही मैं शो में एंट्री लूंगा, सबसे पहले मैं यही बोलूंगा कि कंगना जी मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं। आप भी मुझसे बहुत ज्यादा प्यार करती हैं और उसके बाद प्यार हो जाएगा। हमारी शादी हो जाएगी और हमारे जैसे 2 गोरे चिट्टे बच्चे पैदा हो जाएंगे।”

बिग बॉस के लिए फिट नहीं एल्विश

इसके अलावा, पुनीत सुपरस्टार ने प्रसिद्ध यूट्यूबर और बिग बॉस प्रतियोगी एल्विश यादव के बारे में बयान दिया और कहा कि वह बिग बॉस के लिए फिट नहीं हैं। उन्होंने कहा, “वो असल में सीधा-साधा लड़का है, घर गृहस्थी का लड़का है, अच्छा बंदा है, ये उसके बास की नहीं है। वह कॉमेडी कर सकता है। वीडियो बना सकता है। गाड़ी चला सकता है। उसको गलत लिया है लोगो ने मेरे हिसाब से।”

पहले सीजन में दिखी थीं ये हस्तियां

बता दें कि लॉक अप के पहले सीजन का प्रीमियर 2022 में हुआ था। इस शो में पूनम पांडे, करणवीर बोहरा, निशा रावल, मुनव्वर फारुकी, बबीता फोगट और करणवीर बोहरा, चक्रपाणि, सारा खान जैसी फेमस हस्तियां शामिल हुई थीं। शो के पहले सीजन को स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने जीता था।
RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर की अदाकारी से खुश हुईं श्वेता बच्चन, तोहफे में दिया पेंडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed