फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Priyanka Chahar choudhary Bought A Brand New Car Her Co Contestant of Bigg Boss Vikkas Manaktala Congratulate

Priyanka Chahar choudhary: प्रियंका चाहर चौधरी ने खरीदी नई कार, एक्ट्रेस के इस दोस्त ने दी बधाई

Tue, 11 Apr 2023 06:26 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 11 Apr 2023 06:26 PM IST
सार

हाल ही में प्रियंका ने एक लग्जरी कार खरीदी है, जिसको लेकर उनके दोस्त और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विकास मनकतला ने बधाई दी है। विकास मनकतला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। 

विज्ञापन
Priyanka Chahar choudhary Bought A Brand New Car Her Co Contestant of Bigg Boss Vikkas Manaktala Congratulate
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : social media

विस्तार

बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर और अपने काम को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को सीरियल उड़ारियां से काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। इस शो के बाद एक्ट्रेस टीवी के विवादित शो बिग बॉस 16 में नजर आईं थी। बिग बॉस के चलते प्रियंका काफी फेमस हो गई थीं। प्रियंका ने टॉप पांच में जगह हासिल की थी। हालांकि एक्ट्रेस शो की विनर बनने ने चूक गईं थी, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने फैंस के दिलों में अच्छी जगह बना ली है। वहीं, हाल ही में प्रियंका ने एक लग्जरी कार खरीदी है। 

विज्ञापन

Priyanka Chahar choudhary Bought A Brand New Car Her Co Contestant of Bigg Boss Vikkas Manaktala Congratulate
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : social media

विकास ने प्रियंका को दी बधाई
दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी ने एक ब्रांड न्यू कार खरीदी है, जिसको लेकर उनके दोस्त और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विकास मनकतला ने बधाई दी है। दरअसल, विकास मनकतला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। स्टोरी को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मुबारक को लड़की। इस तस्वीर में विकास के साथ प्रियंका और दूसरी तरह उनकी पत्नी गुंजन नजर आ रही हैं। साथ ही विकास कार के ऊपर बैठे हुए हैं। इस तस्वीर को प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस काफी वक्त से मुंबई में घर की तलाश कर रही हैं। 



Virat-Anushka: पापा संग पूल टाइम का मजा लेती दिखीं अनुष्का-विराट की बेटी वामिका, फैंस बोले- राजा और राजकुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chahar choudhary Bought A Brand New Car Her Co Contestant of Bigg Boss Vikkas Manaktala Congratulate
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : social media

प्रियंका ने ठुकराया खतरों के खिलाड़ी का ऑफर
बिग बॉस 16 से निकलने के बाद बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकती हैं। हालांकि बीते दिनों खबरें सामने आईं थी, जिसके अनुसार प्रियंका ने इस शो को करने से इनकार कर दिया है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका शाहरुख खान की फिल्म डंकी में भी नजर आ सकती हैं। 

Aparshakti Khurana: अपारशक्ति ने ‘जुबली’ में पाया अपना आसमान, इन 10 किरदारों की चोटों ने गढ़ा एक नया सितारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed