फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Priyanka Chahar choudhary Ankit Gupta Meet At Chandigarh Fans React on Viral Video Of Bigg boss 16 contestants

Priyanka-Ankit: अंकित से मिलने जुनूनियत के सेट पर पहुंचीं प्रियंका, फैंस बोले- इश्क हो तो ऐसा

Sun, 26 Feb 2023 06:59 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 06:59 PM IST
सार

प्रियंका के चंडीगढ़ पहुंचते ही वह अंकित से उनके टीवी शो के सेट पर मिलने के लिए पहुंची थीं । दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। प्रियंका और अंकित की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Priyanka Chahar choudhary Ankit Gupta Meet At Chandigarh Fans React on Viral Video Of Bigg boss 16 contestants
Priyanka Chahar choudhary Ankit Gupta - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस सीजन 16 में नजर आ चुकी टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी शो के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचीं। वहां उनका ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। इसी दौरान प्रियंका की मुलाकात अंकित गुप्ता से भी हुई। दरअसल, अंकित चंडीगढ़ में अपने शो जुनूनियत की शूटिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन

Priyanka Chahar choudhary Ankit Gupta Meet At Chandigarh Fans React on Viral Video Of Bigg boss 16 contestants
Priyanka Chahar choudhary Ankit Gupta - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिल से प्रियंका ने की मुलाकात
एक्ट्रेस बीते काफी वक्त से खबरों में बनी हुई है। हर दूसरे दिन प्रियंका की पार्टी करते हुए फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं, अब प्रियंका चंडीगढ़ पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पहुंचते ही एक्ट्रेस का धमाकेदार स्वागत किया गया। साथ ही, वहां पर एक्ट्रेस के कई फैंस भी मौजूद थे जो उनके साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए। एक्ट्रेस के चंडीगढ़ पहुंचते ही वह अंकित से उनके टीवी शो के सेट पर मिलने के लिए पहुंची थीं । दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया था। प्रियंका और अंकित की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके साथ ही दोनों को वीडियो में केक काटते हुए देखा जा सकता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



Surabhi Chandana: शेरदिल शेरगिल खत्म होने के बाद काम की तलाश में सुरभि? शादी-पार्टी में डांस करने को हैं राजी

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chahar choudhary Ankit Gupta Meet At Chandigarh Fans React on Viral Video Of Bigg boss 16 contestants
Priyanka Chahar Chaudhary Ankit Gupta - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस ने जताई खुशी
अंकित और प्रियंका की मुलाकात का वीडियो देखने के बाद उनके फैंस भी रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। यूजर्स दोनों कलाकारों को एक साथ देखकर बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मोस्ट अवेटेड वीडियो।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "कितना प्यार है दोनों में।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



एक-दूसरे को पसंद नही करती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां

विज्ञापन

Priyanka Chahar choudhary Ankit Gupta Meet At Chandigarh Fans React on Viral Video Of Bigg boss 16 contestants
Priyanka Chahar Chaudhary Ankit Gupta - फोटो : सोशल मीडिया

उडारियां शो में आ चुके हैं एक साथ नजर

आपको बता दें कि दोनों कलाकारों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। अंकित और प्रियंका टीवी शो उडारिया में एक साथ नजर आ चुके हैं। इसके बाद दोनों ने एक साथ बिग बॉस सीजन 16 में हिस्सा लिया था, जहां पर प्रियंका टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रही थीं।

सेलेना गोमेज बनीं इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed