फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Pratyusha banerjee's boyfriend Rahul in police custody

प्रत्यूषा की सुसाइड मिस्ट्री में उलझी पुलिस

Sun, 03 Apr 2016 07:19 AM IST
ब्यूरो, एजेंसी/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो, एजेंसी/ अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 03 Apr 2016 07:19 AM IST
सार

  • डॉक्टरों ने दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई
  • पुलिस ने प्रत्यूषा के मां-बाप के बयान किए दर्ज
  • ब्वॉयफ्रेंड राहुल से भी दिन भर हुई पूछताछ

विज्ञापन
Pratyusha banerjee's boyfriend Rahul in police custody
pratyusha banerjee

विस्तार

मशहूर टीवी अभिनेत्री बालिका वधू फेम प्रत्यूषा बनर्जी खुदकुशी मामले की गुत्थी उलझती जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट में डॉक्टरों ने अभिनेत्री की मौत दम घुटने से होने की आशंका जताई है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्यूषा का विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की इस मिस्ट्री से परदा उठ सकेगा। 

विज्ञापन


चर्चित धारावाहिक बालिका वधू में बड़ी आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्यूषा का शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभिनेत्री को उसी लाल लहंगे में अंतिम विदाई दी गई, जिसे वह अपनी शादी में पहनने वाली थी। इस बीच पुलिस ने उसके प्रेमी राहुल राज सिंह से दिन भर पूछताछ की।  
विज्ञापन


https://pbs.twimg.com/media/CfCNaMuUMAEaTS_.jpgलेकिन, अभी तक आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मुंबई पश्चिम उपनगर के बांगुर नगर पुलिस ने शनिवार को प्रत्यूषा के माता-पिता का बयान दर्ज किया। राहुल राज के लिए राहत की बात यह है कि  प्रत्यूषा के माता-पिता ने राहुल पर किसी तरह के गंभीर आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा है कि राहुल और प्रत्यूषा के बीच सामान्य कपल जैसे ही झगड़े होते थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए।

दोस्तो की निगाह में राहुल शक के घेरे में

Pratyusha banerjee's boyfriend Rahul in police custody
दूसरी तरफ, प्रत्यूषा के दोस्त लीना, शनि और एजाज खान की नजर में राहुल राज शक के घेरे में हैं। दोस्तों के माध्यम से प्रत्यूषा की निजी जिंदगी से जुड़ी जो बातें सामने आ रही हैं, उससे राहुल राज को पुलिस भी संदेह की निगाह से देख रही है। राहुल के वकील ने हालांकि अपने मुवक्किल को निर्दोष बताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
https://pbs.twimg.com/media/CfBTDBgUIAAIWxB.jpg


बांगुर नगर पुलिस राहुल राज को सबसे पहले सिद्धार्थ अस्पताल ले गई। अस्पताल में उसे शव के पास ले जाया गया। राहुल को जब पुलिस ले जा रही थी, तब वह फूट-फूट कर रो रहा था। हालांकि प्रत्यूषा के दोस्त इसे नाटक बता रहे हैं। दोस्तों का कहना है कि जिस वक्त अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रत्यूषा को मृत घोषित किया था, उस समय राहुल बाहर चिप्स खा रहा था।

अभिनेत्री ने हाल ही में डिजाइनर रोहित वर्मा को अपनी शादी के लिए एक लहंगा बनाने का ऑर्डर दिया था, जिसकी चार दिन बाद ही डिलीवरी होनी थी। शनिवार को उसी लहंगे में प्रत्यूषा का अंतिम संस्कार किया गया।

रजा मुराद और राखी ने भी राहुल को घेरा

Pratyusha banerjee's boyfriend Rahul in police custody
बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद और अभिनेत्री राखी सावंत ने भी राहुल राज पर सवाल उठाए हैं। रजा मुराद ने कहा कि प्रत्यूषा जिंदादिल लड़की थी, वह आत्महत्या नहीं कर सकती। इस मामले की पूरी तहकीकात होनी चाहिए। अभिनेत्री राखी सावंत ने कहा है कि राहुल ने जब शव देखा तो मांग में सिंदूर था। एजाज खान ने भी इसे पूरी तैयारी से किया गया मर्डर करार दिया है।

वहीं दूसरी ओर जहां प्रत्यूषा के दोस्तों को राहुल के बदले रवैये पर शक है वहीं राहुल के परिवार वाले प्रत्यूषा के घरवालों पर उंगली उठा रहे हैं। एक वीडियो में राहुल की मां ने बयान दिया कि दो दिन पहले ही उनकी प्रत्यूषा से बात हुई थी और वे राहुल के शहर रांची भी जाने वाली थीं। वो प्रत्यूषा के उन दोस्तों पर भी गुस्सा रही थीं जिन्होंने राहुल पर शक किया है। 

राहुल के पिता ने बताया कि जब प्रत्यूषा से उनकी बातचीत हुई तो सामने आया कि प्रत्यूषा के अपने माता-पिता से अच्छे संबंध नहीं है। उनके पास खुद का अकाउंट भी नहीं है और सारे पैसे उनके माता-पिता के पास ही रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed