फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Nilu Kohli Talk About Husband Harminder Singh Kohli Demises Actress Said dont know How to Deal With That

Nilu Kohli: पति के निधन से दर्द में हैं नीलू कोहली, बोलीं- नहीं जानती खुद को कैसे संभालूं

Mon, 10 Apr 2023 09:11 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 09:11 PM IST
सार

पति हरमिंदर सिंह कोहली के निधन के बाद बेहद टूट गई हैं नीलू कोहली। एक्ट्रेस ने कहा कि नहीं पता खुद को कैसे संभालूं

विज्ञापन
Nilu Kohli Talk About Husband Harminder Singh Kohli Demises Actress Said dont know How to Deal With That
नीलू कोहली-हरमिंदर सिंह कोहली - फोटो : social media

विस्तार

टीवी और बॉलीवुड फिल्मों में नाम कमा चुकी नीलू कोहली के पति का बीते दिनों निधन हो गया था, जिसके बाद से एक्ट्रेस का परिवार काफी बुरे वक्त से गुजर रहा है। नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का निधन 24 मार्च 2023 को हुआ था। हार्ट फेल होने के कारण हरमिंदर सिंह कोहली की मौत हो गई थी। वहीं, पति के जाने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस ने इसको लेकर बात की है।

विज्ञापन


शारीरिक दर्द महसूस होता है
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नीलू कोहली ने पति के निधन के बारे में बात की है और अपना दर्द साझा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि पहले कुछ दिन कैसे बीते, मैंने ऐसा कभी अनुभव नहीं किया है। दिल में दर्द क्या होता है। यह एक शारीरिक दर्द है। 
विज्ञापन


नीलू ने कहा- नहीं पता खुद को कैसे संभालूं
एक्ट्रेस ने आगे अपने पति के निधन वाले दिन को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि- ढाई बजे उन्होंने मुझे फोन किया था, मैं पूजा के लिए तैयार हो रही थी और बेटी भी लेट थी। उस वक्त मैं बहुत जल्दी में थी और मैंने उन्हें कहा कि मैं आपसे बाद में बात करती हूं। यह मेरे उनके लिए आखिरी शब्द थे। जब मैंने उन्हें देखा तो मैं समझ गई थी कि चीजें ठीक नहीं थी। जब कोई बीमारी होकर जाता है, तो लोग मानसिक रूप से तैयार होते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता था कि इससे मैं खुद को कैसे संभालूं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पति जीना चाहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Celebs Family: ये सितारे राजघराने से रखते हैं ताल्लुक, एक के परिवार ने दिया था नेपाल को पीएम

बेटा पिता के बिजनेस को संभाल रहा है
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि बेटे और पति के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। वह बिजनेस में हाथ न बटाने की बात करते थे। उन्होंने आगे कहा कि- जब आज वह नहीं है तो बेटा बहुत जिम्मेदार हो गया है और अपने पिता के बिजनेस को संभाल रहा है। एक्ट्रेस ने लोगों ने निवेदन किया कि उन्हें थोड़ी प्राइवेसी दें और अकेले में शोक मनाने दें। 

मोनालिसा का हॉट अंदाज और अवनीत की बोल्डनेस ने बनाया दीवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed