{"_id":"5dd97bc28ebc3e54791d91cb","slug":"namish-taneja-playing-various-role-vidhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या में दिखा नमिष तनेजा की अदाकारी का इंद्रधनुष, अलग अलग गेटअप अपनाकर धरे अतरंगी रूप","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
विद्या में दिखा नमिष तनेजा की अदाकारी का इंद्रधनुष, अलग अलग गेटअप अपनाकर धरे अतरंगी रूप
Sun, 24 Nov 2019 12:04 AM IST
Mishra Mishra
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Namish Taneja
- फोटो : amar ujala, mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे परदे के लोकप्रिय शो विद्या में अपने किरदार विवेक वर्धन सिंह के लिए सबसे ज्यादा चर्चित होने वाले नमिष तनेजा अपने किरदार को लगातार अतरंगी बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शो की कहानी के मुताबिक इन दिनों ननकू सिंह अपनी बहन रंजना के जन्मदिन के लिए पूरी ताकत झोंके बैठे हैं और कोई भी कुछ कर नहीं पा रहा।
विज्ञापन
जन्मदिन के समारोहो के बीच विवेक ने अपने स्कूल पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के चलते ननकू के खिलाफ कुछ सबूत हासिल करने के लिए विद्या के साथ मिलकर काम किया। जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने से बचने के लिए वह खुद को छिपाने का फैसला करता है और तरह तरह के रूप धरता रहता है। कहानी के दौरान कभी नमिष सरदार के गेटअप में दिखेंगे, कभी अन्ना के रूप में तो कभी भोले भाले ग्रामीण बन जाते हैं।
विज्ञापन
इस अनुभव के बारे में बात करते हुए नमिष ने कहा, "इस दृश्य के लिए मुझे विभिन्न किरदार निभाने की जरूरत थी और मैं हमेशा चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को निभाने और अपनी पूरी क्षमता से उन्हें पूरा करने के अवसरों की तलाश में रहता हूँ। इसने मुझे अपने अभिनय कौशल का परीक्षण करने की अनुमति दी और मुझे तीन अलग-अलग बोलियों को सीखने का मौका मिला। अभिनय भूमिका को स्वीकार करने के बारे में है और मुझे उम्मीद है कि मैंने इसे अच्छी तरह से निभाया है।”
विज्ञापन