{"_id":"64209d051f2246bec109a5a7","slug":"naagin4-starrer-vijayendra-kumeria-and-preeti-bhatia-marriage-in-trouble-know-the-inside-story-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vijayendra Kumeria: खतरे में पड़ी 'नागिन' फेम विजयेंद्र कुमेरिया की शादी! पत्नी ने कहा- प्यार में मिला है धोखा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Vijayendra Kumeria: खतरे में पड़ी 'नागिन' फेम विजयेंद्र कुमेरिया की शादी! पत्नी ने कहा- प्यार में मिला है धोखा
Mon, 27 Mar 2023 12:59 AM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:59 AM IST
सार
'नागिन 4' फेम विजयेंद्र कुमेरिया की शादी खतरे में है। उनकी प्रीति ने हाल ही में अपनी बेटी किमाया के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए कुछ ऐसा लिखा है कि जिससे हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
विजयेंद्र कुमेरिया और प्रीति भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टीवी के जाने माने अभिनेता विजयेंद्र कुमेरिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। नागिन 4 के एक्टर की पत्नि प्रीति भाटिया ने हैरान कर देने वाला पोस्ट शेयर किया। शेयर किए गए इस पोस्ट से कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिनेता की शादी खतरे में है। दरअसल, प्रीति ने हाल ही में अपनी बेटी किमाया के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है था कि तुमने जितने भी झुठ मुझसे बोले हैं उन सब में से 'आई लव यू' मेरा पसंदीदा था और 'आई मिस यू' दूसरा सबसे अच्छा था। उनकी इस पोस्ट ने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
विजयेंद्र और प्रीति ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो
एक मीडिया संस्थान के रिपोर्ट के अनुसार, विजयेंद्र और प्रीति ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया। इस मामले पर जब एक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई तब उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, उनकी पत्नी प्रीति भी इस मामले पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं अभी काफी बिजी हूं इस मामले पर कोई भी बयान नहीं देना चाहती हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि लोग इस मामले पर अटकलें क्यों लगा रहे हैं।
विज्ञापन
'नागिन 4' समेत इन शोज में आ चुके हैं नजर
एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो विजयेंद्र 'शास्त्री सिस्टर', 'उड़ान', 'नागिन 4', 'मोह से चल क्या जाए', और 'आपकी नजरों ने समझा' जैसे हिट टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। वहीं, प्रीति उनके प्रोडक्शन हाउस को संभालती हैं, जिसे उन्होंने कई साल पहले शुरू किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sreejita De: इस दिन विदेशी मंगेतर संग सात फेरे लेंगी श्रीजिता डे, खुद अपनी शादी की तारीख का किया खुलासा
Lata Saberwal: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस लता सभरवाल को हुई गंभीर बीमारी, फैंस कर रहे दुआ