Bigg Boss 18: बिग बॉस के घरवालों को रोस्ट करने पहुंचे मुनव्वर फारूकी, भारती सिंह ने भी ली अविनाश की चुटकी
बिग बॉस 18 में साल के आखिरी दिन घरवालों की चुटकी लेने और रिएलिटी चेक के लिए मुनव्वर फारूकी, भारती सिंह, करण कुंद्रा बिग बॉस के घर में जाएंगे। शो का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
वीडियो में मुनव्वर फारूकी कहते हैं, रजत भाई घरवाले आपको यूटर्न-यूटर्न बोलते हैं, इन्होंने अभी तक आपकी ड्राइविंग नहीं देखी है। इसके बाद मुन्नवर करण वीर मेहरा से बात करते हैं और कहते हैं करण भाई नॉर्थ ईस्ट इंडिया एक स्टेट है नहीं ससुराल। भारत के स्टेट भी इसी नाम से जाने जाएंगे। करण का ससुराल 1 है, करण का ससुराल 2। इस पर करण कहते हैं मैं बर्थडे की तरह शादियां बना रहा हूं।
Bigg Boss 18 New Year Special: Munawar Faruqui to roast the contestantspic.twitter.com/zf9smJOLuH
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) December 31, 2024
करण कुंद्रा और भारती सिंह को भी इस शो में देखा गया। भारती और करण ने अविनाश से पूछा अपने पार्टनर की कमियां बताइए। इस पर अविनाश कहते हैं इयरिंग भले ही पहने, लेकिन जरूर पूछती है कौन सा पहनूं, मैं बता देता हूं अच्छा लग रहा है। खाना खा रही होती है, उसे पता है, इतना नहीं खा पाएगी...इतने में भारती आती हैं और कहती हैं बस बस लाओ आंसू पोंछ दूं। रोना नहीं।
अभिनेत्री कंगना रनौत को भी बिग बॉस के घर में देखा गया। अभिनेत्री ने इस घर में इमरजेंसी टास्क के दौरान आकर घरवालों से बात की। इसका प्रोमो वीडियो भी मेकर्स ने साझा किया है।