फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Monalisa out from serial nazar shruti sharma joins

टेलीविजन शो 'नजर' से मोनालिसा का पैकअप, नए सीजन में श्रुति को मिलने जा रहीं पारलौकिक शक्तियां

Mon, 10 Feb 2020 01:46 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 10 Feb 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Monalisa out from serial nazar shruti sharma joins
मोनालिसा और श्रुति - फोटो : Social Media

छोटे परदे पर पारलौकिक शक्तियों की कहानी कहने वाले धारावाहिक नजर के पहले सीजन का आखिरी एपिसोड 19 फरवरी को प्रसारित होगा। इस धारावाहिक में मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास, हर्ष राजपूत और नियति फतनानी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस सीजन की समाप्ति की घोषणा के साथ ही गुल खान ने इसके दूसरे सीजन में मोनालिसा की बजाय मशहूर अभिनेत्री श्रुति शर्मा को लेने का फैसला किया है।

विज्ञापन


टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'गठबंधन' में धनक पारेख का दमदार किरदार निभाकर दर्शकों के ध्यान में अपना प्रभाव छोड़ चुकीं अभिनेत्री श्रुति शर्मा अब टीवी के ही एक और लोकप्रिय शो 'नजर' के दूसरे सीजन का हिस्सा बनने जा रही हैं। टीवी के रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' से एक प्रतियोगी के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली श्रुति 'नजर' के इस सीजन की कहानी में मुख्य महिला किरदार को शक्ल देंगी। 
विज्ञापन


अपने नए किरदार के बारे में श्रुति कहती हैं, 'मैं इस शो में असाधारण क्षमताओं वाली एक साधारण लड़की की भूमिका निभाऊंगी, जिसके बारे में वह खुद भी नहीं जानती। उसने अपने माता-पिता को खो दिया है, और अपने जीवन जीने के लिए संघर्ष कर रही है। एक सामान्य लड़की के रूप में असाधारण कामों को अंजाम देने की क्रिया बहुत दिलचस्प होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रुति शर्मा ने करण जौहर और रोहित शेट्टी की मेजबानी में चलने वाले रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। 'नजर 2' के अलावा श्रुति को एकता कपूर की फिल्म 'पगलैट' में भी अहम किरदार मिला है।

'थप्पड़' का ट्रेलर देख भावुक हुईं स्मृति ईरानी और कल्कि की बेटी के नाम का खुलासा, पांच खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed