फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Mahesh Bhatt come back on television with the rap based show Naamkarann

निर्देशक महेश भट्ट की हो रही है टीवी पर वापसी, पहली बार करवाएंगे टीवी पर रैप

Thu, 30 Jan 2020 10:24 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 30 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt come back on television with the rap based show Naamkarann
Jared Albert Savaille - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा के चोटी के निर्देशकों में से एक महेश भट्ट टीवी पर अपना एक नया शो 'दिल जैसे धड़के धड़कने दो' लेकर आ रहे हैं। इस शो की खास बात यह है कि दर्शकों को भारतीय मनोरंजन के इतिहास में पहली बार टीवी पर रैप करते हुए कलाकार नजर आएंगे। भट्ट के इस दिलचस्प शीर्षक वाले शो को गुरूदेव भल्ला निर्मित और निर्देशित करेंगे। 

विज्ञापन


टीवी के लोकप्रिय शो 'नामकरण' को निर्मित करने के बाद अब फिल्म निर्माता-लेखक महेश अपने इस नए शो को भी सफल बनाने की पूरी तैयारी में हैं। इस शो के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले जेरेड अल्बर्ट सैवेल और हिरवा त्रिवेदी मुख्य भूमिका में हैं, और यह कहानी इन दोनों के भाग्य के खेल की रोचक कहानी के इर्द गिर्द घूमती है। 
विज्ञापन


दर्शकों की उत्सुकता की सीमा को ऊंचाई देने के लिए हाल ही में इस शो का एक टीजर लॉन्च किया गया है, जिसमें दोनों बाल कलाकारों का परिचय दिया गया है। मनोरंजन को करंट की तरह दर्शकों की रगों में दौड़ाने के मकसद से इस शो में छह वर्षीय कलाकार जेरेड अल्बर्ट सैवेल एक रैपर का किरदार निभाएंगे। आश्चर्य की बात यह है कि टेलीविजन के दर्शक पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर छह साल के अभिनेता को रैपिंग करते हुए देखेंगे। सुत्रों के अनुसार, जेरेड रामायण पर अपने प्यारे तरीके से रैप का प्रदर्शन देंगे, जिसके बोल तल्हा सिद्दीकी ने लिखे हैं। युवा रैपर भगवान राम के लुक में नजर आएगा, और इस महान भारतीय महाकाव्य की अपने नजरिए से व्याख्या करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शो के बारे में अपने अनुभव को साझा करते हुए जेरेड सैवेल ने कहा, 'रैप करने का यह मेरा पहला प्रयास है। इसके अलावा यह मेरे लिए एक चुनौतीपूर्ण काम था क्योंकि मुझे पहले रैप सीखना था, गीत याद करके गाने थे। लेकिन, मुझे शो के लिए रैप करने में वाकई बहुत मजा आया। मैं बहुत खुश हूं कि मेरी पूरी टीम ने शो की रिकॉर्डिंग के दौरान मेरा मार्गदर्शन किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed