फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   maharashtra actor Gufi Paintal who played the role of shakuni mama admitted to the hospital read here

Gufi Paintal: महाभारत के शकुनी मामा गूफी पेंटल की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

Thu, 01 Jun 2023 06:59 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 01 Jun 2023 06:59 PM IST
सार

महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल अस्पताल में भर्ती हैं। कहा जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है।

विज्ञापन
maharashtra actor Gufi Paintal who played the role of shakuni mama admitted to the hospital read here
गूफी पेंटल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल अस्पताल में भर्ती हैं। कहा जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। जानी -मानी अभिनेत्री टीना घई ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने गूफी के परिवार का हवाला देते हुए इस बारे में अधिक जानकारी देने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन


31 मई को बिगड़ी हालत
टीना ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि गूफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। प्रार्थना कीजिए, जिसके बाद उनके इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि एक्टर और उनके परिवार वालों ने किसी से भी डिटेल्स शेयर करने से मना किया है। उन्होंने आगे कहा कि गूफी की अच्छी सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कीजिए। कहा जा रहा है कि एक्टर काफी समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन 31 मई को उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शकुनि मामा बनकर मिली पहचान
गूफी के करियर की बात करें तो एक्टर 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ टीवी धारावाहिकों में नजर आए थे। बता दें कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वो इंजीनियर थे। गूफी को पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत से मिली। इस शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला ने क्यों छोड़ी मॉडलिंग? नेपोटिज्म पर एक्ट्रेस ने कही यह बात

Karishma Tanna : मां बनने वाली थीं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना? अभिनेत्री ने कई साल बाद उठाया इस राज से पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed