‘मैं टीवी की प्रिंसेस हूं…’ शिवांगी जोशी ने श्रेया कालरा को दिखाया आइना, एक्ट्रेस ने जमकर की बहस; देखें वीडियो
Shivangi Joshi And Sherya Kalra Fight In Lock Upp 2: ‘लॉकअप 2’ के एक हालिया एपिसोड में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने श्रेया कालरा की जमकर क्लास ली। आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ? यहां जानिए।
विस्तार
शिवांगी जोशी टीवी की चर्चित अदाकारा हैं, वह कई हिट टीवी सीरियल कर चुकी हैं। इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में नजर आ रही हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस श्रेया कालरा ने शिवांगी पर अटपटी टिप्पणी कर दी थीं, जिससे वह नाराज हो गईं। इसके बाद श्रेया को शिवांगी ने खूब खरी-खोटी सुनाई।
शिवांगी इस वजह से श्रेया कालरा से नाराज हुईं
बीते एक एपिसोड में श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी की तुलना एक हॉरर फिल्म की डरावनी डॉल एनाबेल से की थी। यह बात शिवांगी को पता चली तो वह आग-बबूला हो गई। उन्होंने श्रेया को गुस्से में कहा, ‘तुम्हें मैं एनाबेल दिखती हूं। मैं टीवी की प्रिसेंस हूं, चाहे तो गूगल कर लेना।’ इसके बाद शिंवागी दूसरे प्रतियोगी के बुलाने पर चली गईं।
विज्ञापन विज्ञापन
कौन सा प्रतियोगी होगा शो से बाहर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले एपिसोड में योगेश रावत ही शो से बाहर होने वाले हैं। इससे पहले वाले हफ्ते में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस शो से बाहर हुई थीं। अब शो में राम कपूर, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे जैसे कई सेलेब्स बचे हैं।
क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट?
रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें कुछ चर्चित सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें कई मुश्किल फैसलों से गुजरना पड़ता है।