फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Release Date Out Now Actor Jitender Play Cameo Role

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: इस दिन रिलीज हो रहा है टीवी का आइकॉनिक शो, ये सीनियर एक्टर करेगा कैमियो

Wed, 11 Jun 2025 06:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 11 Jun 2025 06:35 PM IST
सार

सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ साल 2000 से लेकर 2008 तक दर्शकों के बीच काफी मशहूर हुआ। एक बार फिर यह आइकॉनिक सीरियल टीवी पर वापसी कर रहा है। जल्द ही इसका दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की रिलीज डेट सामने आई है। 

विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Release Date Out Now Actor Jitender Play Cameo Role
स्मृति ईरानी और प्रोड्यूसर एकता कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

प्रोड्यूसर एकता कपूर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ वापस लेकर आ रही हैं। साल 2000 में शुरू हुआ यह सीरियल लगभग आठ साल तक चला था। इस सीरियल ने टीआरपी के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। नए सीजन में भी पुराने सीरियल की कास्ट नजर आ सकती है। जानिए, कब टीवी पर दर्शक इस सीरियल को देख पाएंगे? और कौन सा नामी बॉलीवुड एक्टर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में कैमियो करने वाला है। 

विज्ञापन


इस दिन टीवी पर आएगा सीरियल 
साल 2000 में  ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 3 जुलाई को लॉन्च किया गया था। ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी दिन फिर से सीजन 2 भी रिलीज हो सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 3 जुलाई 2025 ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की रिलीज डेट होगी। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Ekta Kapoor: विद्या बालन से लेकर राजकुमार राव तक, एकता कपूर ने इन 10 टेलेंट को पहचाना; बना दिया सुपरस्टार 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Release Date Out Now Actor Jitender Play Cameo Role
जितेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम

ये नामी एक्टर कैमियो रोल में आएगा नजर
इस सीरियल को एकता कपूर प्रोड्यूस करती हैं। खबर है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एकता कपूर के पिता और बॉलीवुड के नामी एक्टर जितेंद्र एक कैमियो रोल में नजर आएंगे। यह रोल कैसे होगा, इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं है। 

ये खबर भी पढ़ें: Smriti Irani: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में फिर नजर आएंगी स्मृति? जानिए बाकी के एक्टर्स अब कहां हैं? 

स्टार कास्ट को लेकर सामने आए ये नाम 
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में स्मृति ईरानी ही तुलसी विरानी का आइकॉनिक रोल फिर निभाएंगी, यह बात कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है। लेकिन प्रोडक्शन की तरफ से अभी कोई पुष्टि इस बात को लेकर नहीं हुई है। हाल ही में एकता कपूर के जन्मदिन की पार्टी में सीरियल की पुरानी स्टार कास्ट से जुड़े कई एक्टर्स भी नजर आए थे। पहले सीरियल में मौनी रॉय, रोनित रॉय, जया भट्टाचार्य जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed