फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Lead Character Tulsi Daughter In Law Entry

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी की नई बहू की सीरियल में एंट्री, क्या संभालेगी शांति निकेतन की विरासत?

Sat, 02 Aug 2025 07:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 02 Aug 2025 07:34 PM IST
सार

सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को टेलीकास्ट हुए चंद दिन हुए हैं लेकिन अब तक सीरियल में कई ट्विस्ट आ चुके हैं। जल्द ही सीरियल में तुलसी विरानी (स्मृति ईरानी) की नई बहू की सीरियल में एंट्री होगी? 

विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Lead Character Tulsi Daughter In Law Entry
तुलसी की नई बहू की सीरियल में एंट्री - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अपने परिवार और शांति निकेतन की जिम्मेदारियां अब भी तुलसी बखूबी निभा रही हैं। मगर उसे चिंता है कि आगे शांति निकेतन की जिम्मेदारी कौन संभालेगा? कौन उसके लिए मददगार बनेगा? इन्हीं सवालों के बीच एक नए चेहरे की एंट्री सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में होती है। सोशल मीडिया पर भी कुछ वीडियो, फोटोज वायरल हैं, जिसमें तुलसी की नई बहू की झलक मिलती है। 

विज्ञापन

माता रानी से तुलसी के सवाल 
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तुलसी, माता रानी से सवाल करती है? ‘कौन बचाएगा मेरे घर को? क्या मैं अपने बच्चों के लिए अच्छी मां नहीं बन सकी? कौन करेगा मेरी मदद?’ इन्हीं सवालों के बीच उलझी तुलसी, शांति निकेतन के आगंन में लगे तुलसी के पौधे को बारिश से बचाती हुई दिखती है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तुलसी के पौधे के आगे एक नए चेहरे की झलक 
आगे वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक दूसरी जगह तुलसी के पौधे के आगे नए चेहरे की एंट्री होती है। सुंदर, सादगी से भरा चेहरा लिए एक लड़की नजर आती है। यही होगी तुलसी के घर की नई बहू। दरअसल, यही लड़की तुलसी को एक बड़ी मुश्किल से बाहर निकालेगी। उसके लिए मददगार बनेगी। 



अब तक सीरियल में क्या-क्या हुआ 
सीरियल में अब तक दिखाया गया है कि तमाम कोशिशों के बावजूद घर के कुछ सदस्य तुलसी से नाराज रहते हैं। घर की नई पीढ़ी की सोच भी अलग है। ऊपर से तुलसी खुद के बढ़ते वजन और उम्रदराज होने को लेकर भी परेशान है क्योंकि पति मिहिर ने खुद को आज तक फिट रखा हुआ है। ऐसे में कुछ लोग उसे ताने देते हैं कि मिहिर के सामने वह बड़ी नजर आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed