फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Krushna Abhishek Confirms he will work in The Kapil Sharma Show

Krushna Abhishek: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, कपिल के साथ लोगों को दोबारा गुदगुदाते नजर आएंगे कृष्णा अभिषेक

Wed, 25 Jan 2023 06:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 25 Jan 2023 06:30 PM IST
सार

एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा ने खुद ही कपिल शर्मा शो में वापसी का एलान किया है। उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि वह शो की पूरी टीम को मिस कर रहे हैं।

विज्ञापन
Krushna Abhishek Confirms he will work in The Kapil Sharma Show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'द कपिल शर्मा शो' देखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। शो में जल्द ही कृष्णा अभिषेक की वापसी हो सकती है। बीते साल के अंत में शो के ऑन एयर होने के बाद से ही वह इस टीम का हिस्सा नहीं थे। शो के नए सीजन की शुरुआत होते ही सपना को न देखकर फैंस उन्हें काफी ज्यादा मिस कर रहे थे। कई बार फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें शो में वापस लाने की अपील भी कर चुके थे। इस बीच लगता है कि लोगों की यह डिमांड जल्द ही पूरी होने वाली है।

विज्ञापन

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने 'पठान' को बताया 'खतरनाक', फिल्म देख बोले- शाहरुख इतना हसीन पहले कभी नहीं लगा

विज्ञापन

Krushna Abhishek Confirms he will work in The Kapil Sharma Show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा ने खुद ही कपिल शर्मा शो में वापसी का एलान किया है। उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि वह शो की पूरी टीम को मिस कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द ही शो में दोबारा नजर आएंगे। बातचीत के दौरान कृष्णा ने कपिल शर्मा की भी जमकर तारीफ की। एक्टर ने कहा कि जब मैं इस शो से जुड़ रहा था तब बहुत से लोगों ने मुझे आगाह किया था कि कपिल बदल चुका है, उसके साथ काम मत करो, लेकिन मैं लोगों को बता देना चाहता हूं कि वह बहुत मेहनती इंसान हैं। वह लोगों का मनोरंजन करने के लिए हर बार कुछ अलग करने की कोशिश करते रहते हैं।
PPKPP: 'तारक मेहता' का साथ छोड़ मालव राजदा ने किया नए शो का एलान, एक बार फिर करेंगे लोगों का मनोरंजन

Krushna Abhishek Confirms he will work in The Kapil Sharma Show
कपिल शर्मा , कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

इस इंटरव्यू में उन्होंने चैनल के साथ हुई तकरार को भी खारिज कर दिया। कृष्णा ने कहा कि वह कपिल की बहुत इज्जत करते हैं और उनके साथ दिल से काम करने के इच्छुक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम बहुत जल्द साथ काम करेंगे। बता दें कि कृष्णा इन दिनों बिग बज शो में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के बाद यह शो प्रसारित होता है। इसके अलावा वह 'ओएमजी ये मेरा इंडिया 9' में भी जल्द ही दिखने वाले हैं।
Abdu Rozik: बिग बॉस 16 के बाद अब्दु रोजिक के हाथ लगा बड़ा शो, बिग ब्रदर में आएंगे नजर!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed