फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Khatron Ke Khiladi 14 Winner Karan Veer Mehra lift trophy of rohit shetty show took home a car and 20 lakh rs

KKK 14 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विजेता बने करण वीर मेहरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए कार और इतने लाख रुपये

Mon, 30 Sep 2024 12:01 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 30 Sep 2024 12:01 AM IST
सार

रोहित शेट्टी के जरिए होस्ट किए जाने वाले स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' को उसका विजेता मिल गया है। विनर का ताज करण वीर मेहरा के सिर सजा है। 

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 14 Winner Karan Veer Mehra lift trophy of rohit shetty show took home a car and 20 lakh rs
खतरों के खिलाड़ी 14 के विजेता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रोहित शेट्टी के जरिए होस्ट किए जाने वाले स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' को उसका विजेता मिल गया है। विनर की चमचमाती ट्रॉफी करण वीर मेहरा ने उठाई है। कई हफ्तों के कठिन स्टंट और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद करण वीर ने कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी को मात देते हुए विजेता का ताज अपने सिर सजाया। साथ ही एक नई हुंडई क्रेटा घर ले गए। इतना ही नही प्राइज मनी के रूप में करण वीर को 20 लाख रुपये मिले। 

विज्ञापन

करण वीर मेहरा ने कृष्णा श्रॉफ-गश्मीर महाजनी को दी मात

'खतरों के खिलाड़ी 14' के टॉप 2 में करण वीर मेहरा और कृष्णा श्रॉफ थे, गश्मीर तीसरे स्थान पर रहे। पूरे सीजन में अपने शांत दृष्टिकोण और दृढ़ भावना के लिए जाने जाने वाले करण वीर ने लास्ट स्टंट में इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया कि वह विजेता की ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल हो गए। ट्रॉफी जीतने के बाद करण वीर मेहरा ने मीडिया से रूबरू होते हुए अपने विश का खुलासा किया। 

विज्ञापन


KKK14 Grand Finale Live: 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विजेता बने करण वीर, कृष्णा-गश्मीर को हराकर जीती शो की ट्रॉफी
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


ट्रॉफी जीतने के लिए मांगी थी यह विश

अभिनेता ने बताया कि उन्होंने विश मांगी थी कि अगर वह 'खतरों के खिलाड़ी 14'  की ट्रॉफी जीत लेंगे तो घर आते ही अपने सारे बाल उड़ा देंगे। करण वीर ने यह भी कहा कि अगर आसिम रियाज होते तो वह शो जीत सकते थे, लेकिन अपनी बेवकूफी की वजह से उन्होंने सबकुछ खराब कर दिया। जानकारी हो कि करण वीर मेहरा जाने-माने टेलीविजन अभिनेता हैं। वह टीवी के कई टॉप शोज का हिस्सा रह चुके हैं। अभिनेता सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। साथ ही अपनी पोस्ट से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करते नजर आते हैं। 

Ranveer Singh: 'बाप बन गया रे...,' पिता बनने के बाद पहली बार अंबानी परिवार के इवेंट में स्पॉट हुए रणवीर सिंह

'जिगरा' का प्रमोशन करती नजर आईं आलिया भट्ट

'खतरों के खिलाड़ी 14' की बात करें तो इसका समापन समारोह रोमांच से भरपूर था। इसमें आलिया भट्ट, वेदांग रैना के साथ अपनी अगली फिल्म 'जिगरा' का प्रमोशन करने पहुंची थीं। अभिनेत्री ने शो के होस्ट रोहित शेट्टी और प्रतियोगियों के साथ काफी मस्ती की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed