फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   khatron ke khiladi 13 telecast date announced know the time when and where to watch

Khatron Ke Khiladi: इस दिन से प्रसारित होगा 'खतरों के खिलाड़ी 13', जानें कब और कहां देख सकेंगे स्टंट शो

Thu, 13 Jul 2023 04:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 13 Jul 2023 04:05 PM IST
सार

खतरों के खिलाड़ी 13 एक रोमांचक जंगल थीम वाले सीजन के साथ कलर्स पर वापस आ गया है। एक्शन मास्टर और इस शो के मेजबान रोहित शेट्टी साउथ अफ्रीका के केपटाउन के जंगलों में 14 कंटेस्टेंट के साहस की परीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
khatron ke khiladi 13 telecast date announced know the time when and where to watch
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

जंगल में जिंदा रहना कोई आसान काम नहीं है, क्योंकि सबसे बड़ी चुनौती वहां के जानवर हैं, जिनसे आपको अपने डर को हराना है। लोगों के डर को नए स्तर पर ले जाते हुए भारत का स्टंट पर आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी नए रोमांच के साथ वापस आ गया है। खतरों के खिलाड़ी 13 एक रोमांचक जंगल थीम वाले सीजन के साथ कलर्स पर वापस आ गया है। एक्शन मास्टर और इस शो के मेजबान रोहित शेट्टी साउथ अफ्रीका के केपटाउन के जंगलों में 14 कंटेस्टेंट के साहस की परीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन


कब होगा प्रसारित
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' का प्रीमियर 15 जुलाई को होगा और उसके बाद हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे इसे कलर्स टीवी पर देखा जाएगा। इस शो के हर सीजन बहुत पसंद किए गए हैं। इस सीजन में आप कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स को देखने वाले हैं, जो इससे पहले भी टीवी के कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं।  हर सीजन में इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियां शो में खरतनाक स्टंट करते नजर आते हैं। इस बार शो में आप शिव ठाकरे, रूही चतुर्वेदी, रोहिन रॉय, अंजलि आनंद, रैपर डिनो जेम्स, डेजी शाह, रश्मीत कौर, नायरा बनर्जी, अंजुम फकीह, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, सुंदुस मौफकीर, अर्जित तनेजा और शीजान खान को स्टंट करते हुए देखा जाएगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Ott Films: भारत की पहली क्लि-फाई थ्रिलर सीरीज लेकर आ रहे हैं नील माधव पांडा, हाईवे नाइट्स ओटीटी पर होगी रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन


रोमांचक होगा सीजन 13
प्रीमियर वीक में दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है, क्योंकि रोहित शेट्टी हेलीकॉप्टर से एंट्री करेंगे। हेलीकॉप्टर का रोमांचक नजारा 14 प्रतियोगियों के लिए एक चुनौती बन जाएगा। उन्हें हेलिकॉप्टर से बंधी रस्सी से लटके विशाल कार्गो बैग को झील में डुबोने का काम सौंपा जाएगा। इस संबंध में रोहित शेट्टी कहते हैं, अब तक मिले प्यार के आधार पर यह शो अपने 13वें संस्करण में पहुंच गया है। इस सीजन में स्टंट के साथ प्रतियोगियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा जो पहले कभी भारतीय टेलीविजन पर नहीं देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed