फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   KBC 13: Pankaj Tripathi and actor Prateek Gandhi stuck on the question of 25 lakhs had to be satisfied with 12.50 lakhs

KBC 13: 25 लाख के सवाल पर अटके पंकज त्रिपाठी और एक्टर प्रतीक गांधी, 12.50 लाख से करना पड़ा संतोष

Sat, 02 Oct 2021 12:35 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 02 Oct 2021 12:35 AM IST
सार

इस हफ्ते अमिताभ बच्चन के शो केबीसी- 13 की हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आए अभिनेता पंकज त्रिपाठी और एक्टर प्रतीक गांधी। 

विज्ञापन
KBC 13: Pankaj Tripathi and actor Prateek Gandhi stuck on the question of 25 lakhs had to be satisfied with 12.50 lakhs
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन लगातार लोगों को बांधे रखा हुआ है। इस शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है तो वहीं सेलेब्स के आने से शो में ढेर सारी मस्ती होती है। हर शुक्रवार को शो में एक खास एपिसोड प्रसारित होता है, जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम में इस हफ्ते अमिताभ बच्चन के शो केबीसी- 13 की हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आए अभिनेता पंकज त्रिपाठी और एक्टर प्रतीक गांधी। 

विज्ञापन

शो के दौरान अभिनेताओं ने ना सिर्फ सवालों के जवाब दिए बल्कि अपनी कई पुरानी यादों को भी ताजा करते हुए नजर आए। पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी ने केबीसी के आज के एपिसोड में 12.50 लाख रुपये की राशि जीती। हालांकि, 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं पता होने के कारण दोनों ने गेम से क्विट करने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन

KBC 13: Pankaj Tripathi and actor Prateek Gandhi stuck on the question of 25 lakhs had to be satisfied with 12.50 lakhs
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, दोनों ही कलाकारों ने सारी बाधाओं को पार करते हुए 12 लाख 50 हजार की धनराशि अपने नाम की। दरअसल, दोनों से 13वां सवाल पूछा गया कि भारत सरकार द्वारा इनमें से किस ऐतिहासिक स्थान पर 'राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर' बनाने की योजना बनाई गई है? इसका जवाब लोथल था, लेकिन वे इस सवाल पर अटक गए और उन्होंने शो को छोड़ दिया। पंकज त्रिपाठी शो में अपनी जीती रकम पंडित बनारस तिवारी हेमनवंती देवी फाउंडेशन को दान करेंगे। वहीं, प्रतीक गांधी अपनी रकम मुकुल ट्रस्ट को डोनेट करेंगे।

KBC 13: Pankaj Tripathi and actor Prateek Gandhi stuck on the question of 25 lakhs had to be satisfied with 12.50 lakhs
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने पंकज त्रिपाठी से पूछा कि क्या आप घर पर खाना बनाते हैं। इसका जवाब देते हुए पंकज त्रिपाठी कहते हैं कि वह पहले प्रोफेशनल कुक रह चुके हैं। ये सुनकर अमिताभ बच्चन भी चौंक जाते हैं। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पटना के एक होटल में उन्होंने कुक का काम किया है। वह होटल में नाइट ड्यूटी करते थे। ताकि दिन में थिएटर की रिहर्सल कर सकें।

विज्ञापन

KBC 13: Pankaj Tripathi and actor Prateek Gandhi stuck on the question of 25 lakhs had to be satisfied with 12.50 lakhs
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

शो में पहुंचे प्रतीक गांधी ने सोनी लिव की वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ में अपने रोल के बारे में एक राज की बात भी बताई। प्रतीक ने खुलासा करते हुए बताया कि कैसे उन्हें साल 2020 की सबसे चर्चित वेब सीरीज में अपने रोल के लिए 18 किलो वजन बढ़ाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed