फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   KBC 13: Hussain won 50 lakh rupees, now will he be able to give the right answer to the 1 crore question

KBC 13: क्या हुसैन बनेंगे शो के अगले करोड़पति, आज रात करेंगे एक करोड़ के सवाल का सामना

Tue, 12 Oct 2021 02:35 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 12 Oct 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
KBC 13: Hussain won 50 lakh rupees, now will he be able to give the right answer to the 1 crore question
केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

कौन बनेगा करोड़पति में आज का दिन बेहद अहम होगा। आज शो को अपना दूसरा करेड़पति मिल सकता है। दरअसल, सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन अपने सामने हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट हुसैन से 50 लाख का सवाल पूछते हैं। हुसैन उस सवाल का सही जवाब देते हैं और 50 लाख जीत जाते हैं। आज के एपिसोड में अमिताभ बच्चन हुसैन से एक करोड़ का सवाल पूछते नजर आएंगे। हुसैन का सपना है कि वह अपने परिवार के लिए जीती हुई रकम से एक घर खरीदें। अगर हुसैन एक करोड़ जीत जाते हैं तो हुसैन का घर खरीदने का सपना पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट वीडियो शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी दिया है, जिससे दर्शकों में आज के शो को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। कैप्शन में लिखा है 'देखिए कि कैसे हमारे कंटेस्टेंट हुसैन अपनी मेहनत से 50 लाख रुपए जीत लेते हैं। पर क्या अब वह एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दे पाएंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

हिमानी बुंदेला हैं सीजन की पहली करोड़पति
केबीसी13 की पहली करोड़पति का खिताब आगरा की हिमानी बुंदेला अपने नाम कर चुकी हैं। वह पेशे से एक शिक्षिका हैं। हिमानी बुंदेला देख नहीं सकती हैं। उनकी आंखों की रोशनी 15 वर्ष की उम्र में ही एक हादसे में चली गई थी। उनकी जीत के बाद अमिताभ बच्चन भी खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed