कविता कौशिक बोलीं: बच्चा पैदा करने की नहीं है ख्वाहिश, वजह जानकर आप भी रहेंगे हैरान
अभिनेत्री कविता कौशिक बच्चा पैदा नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इसकी वजह बताई है। कविता और उनके पति रोनित बिस्वास अभिभावक नहीं बनना चाहते। बता दें कि कविता और रोनित की शादी साल 2017 में हुई थी।
विस्तार
अभिनेत्री कविता कौशिक बच्चा पैदा नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इसकी वजह बताई है। कविता और उनके पति रोनित बिस्वास अभिभावक नहीं बनना चाहते। बता दें कि कविता और रोनित की शादी साल 2017 में हुई थी।
कुत्ते और बिल्ली को बताया परिवार
कविता कौशिक का कहना है , मेरे पास एक कुत्ता और एक बिल्ली है। यही मेरा परिवार है। इस ज्यादा आबादी वाले देश में बच्चा पैदा करने की मेरी कोई भी ख्वाहिश नहीं है। उन्होंने कहा, मैं बच्चे के साथ गलत नहीं करना चाहती। अगर 40 की उम्र में मैं मां बनती हूं, तो जब तक मेरा बच्चा 20 साल का होगा उस वक्त तक हम बूढ़े हो गए होंगे। मैं नहीं चाहती कि 20 साल की उम्र में हमारा बच्चा अपने बूढ़े माता-पिता ख्याल रखे। उन्होंने कहा, हम दुनिया को एक अच्छी जगह बनाना चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि हमारा बच्चा इस भीड़भाड़ वाले शहर में बड़ा हो। इसके बाद हम उसे संघर्ष करने के लिए छोड़ दें।
कविता कौशिक का कहना है कि उन्हें एफआईआर दोबारा करने में कोई आपत्ति नहीं है। नई सीजन को लेकर बात चल रही थी लेकिन, चीजें नतीजे तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा, कुछ महीने पहले हम शो को दोबारा शुरू करने की बात कर रहे थे पर टीम फिलहाल दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। डायरेक्शन टीम दूसरे प्रोजेक्ट्स कर रही हैं।
आपको बता दें कि कविता छोटे पर्दे की बहुचर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया था।