फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Karishma Tanna danced to film pushpa song Oo Bolega Ya Oo Oo Bolega at her reception party video viral

Karishma Tanna Video: करिश्मा तन्ना ने रिसेप्शन में ‘ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा’ गाने पर किया शानदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

Mon, 07 Feb 2022 07:17 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 07 Feb 2022 07:17 PM IST
सार

करिश्मा तन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो एक्ट्रेस की रिसेप्शन पार्टी का है। इस वीडियो में वह फिल्म 'पुष्पा' के गाने पर जमकर डांस करती दिख रही हैं।

विज्ञापन
Karishma Tanna danced to film pushpa song Oo Bolega Ya Oo Oo Bolega at her reception party video viral
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। करिश्मा और वरुण ने 5 फरवरी को गोवा के एक फाइव स्टार होटल में सात फेरे लिए थे। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें करिश्मा और वरुण अपनी शादी की रस्मों को पूरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शादी के बाद करिश्मा और वरुण ने अपने खास लोगों को एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी दी, जिसमें करिश्मा ने जमकर धमाल मचाया। इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें करिश्मा तन्ना जमकर डांस कर रही हैं।

विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर करिश्मा तन्ना की रिसेप्शन पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शिमरी शॉर्ट ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। इस वीडियो में वह डांस फ्लोर पर आग लगाती हुई दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा तन्ना ‘पुष्पा: द राइज’ फिल्म के गाने ‘ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा’ पर डांस कर रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के हॉट मूव्स किसी का भी दिल चुराने के लिए काफी है। इस मौके पर करिश्मा के साथ उनके करीबी लोग भी मौजूद हैं, जो एक्ट्रेस को डांस में पूरा साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
करिश्मा तन्ना ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कीं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना वेडिंग वीडियो भी फैंस को दिखाया है। इस वीडियो में वह कहती दिख रही हैं कि वह अपनी शादी के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वह इस बात के लिए भी काफी उत्सुक थीं कि वरुण उन्हें दुल्हन बने देखेंगे।


 
बता दें कि कोविड के चलते करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी में ज्यादा मेहमान शामिल नहीं हुए थे। दोनों की शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। हालांकि, दोनों ने अपनी शादी को मीडिया से भी दूर रखने की कोशिश की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed