{"_id":"5b3382b04f1c1b95598b6572","slug":"karan-kundra-a-successful-businessman-in-dil-hi-to-hai","type":"story","status":"publish","title_hn":"असल जिंदगी में किसी बिजनेस टाइकून से कम नहीं ये एक्टर, अब टीवी शो में कर रहा ये रोल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
असल जिंदगी में किसी बिजनेस टाइकून से कम नहीं ये एक्टर, अब टीवी शो में कर रहा ये रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
Karan Kundra
किसी भी एक्टर के लिए किसी किरदार में पूरी तरह से रम जाना आसान नहीं होता है लेकिन करण कुंद्रा के लिए यह उतना भी कठिन नहीं था। करण सीरियल 'दिल ही तो है' में एक बिजनेस टाइकून की भूमिका निभा रहे हैं। यह सीरियल एक फैमिली ड्रामा है जो संयुक्त परिवार के असल जिंदगी को दिखाता है।
विज्ञापन
यह उनके लिए कठिन नहीं था क्योंकि असल जिंदगी में भी वो एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। बिजनेसमैन के परिवार से आने वाले करण बडी़ आसानी से इस किरदार में रम गए। इस भूमिका को खुद से जुड़ा हुआ पाकर करण काफी खुश हैं क्योंकि यह किरदार निभाने के लिए उन्हें बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी प़ड़ी।
विज्ञापन
अपने रोल के बारे में करण ने कहा कि 'इस शो में मेरा किरदार एक अमीर, टफ बिजनेसमैन का है जो अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा है। असल जिंदगी में मैं अपने परिवार के बिजनेस के मामलों में काफी हद तक शामिल रहता हूं इसलिए यह किरदार निभाना आसान था।'
विज्ञापन