फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kapil Sharma Says Camera Tumhara Chal Nahi Raha As Fan Tries Taking Selfie And Walks Off get trolled read

Kapil Sharma: 'तुम्हारा कैमरा चल नहीं रहा', फैन के साथ कपिल के इस बर्ताव को देख नेटिजंस ने लगाई क्लास

Thu, 06 Jul 2023 08:58 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 06 Jul 2023 08:58 PM IST
सार

हाल ही में कपिल शर्मा को उनकी टीम के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जब एक फैन कपिल के साथ सेल्फी लेने आया तो इस दौरान कॉमेडियन के द्वारा दिया गया जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Kapil Sharma Says Camera Tumhara Chal Nahi Raha As Fan Tries Taking Selfie And Walks Off get trolled read
कपिल शर्मा - फोटो : social media

विस्तार

जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कॉमेडियन, अपनी टीम के साथ अमेरिका में लाइव शो करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में कपिल को उनकी टीम के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस बीच वह जैसे ही अपनी कार से बाहर निकले फैंस ने उन्हें घेर लिया।

विज्ञापन


'तुम्हारा कैमरा चल नहीं रहा'
वहीं, जब एक फैन कपिल के साथ सेल्फी लेने आया तो इस दौरान कॉमेडियन के द्वारा दिया गया जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, फैन ने जैसे ही फोटो क्लिक करने की कोशिश की, कपिल ने उससे कहा,  'तुम्हारा कैमरा चल नहीं रहा और चले गए।' वीडियो सामने आने के बाद नेटिजन्स कपिल के व्यवहार से नाराज दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


नेटिजन्स ने लगाई क्लास
सोशल मीडिया यूजर्स ने इंटरनेट पर अभिनेता की क्लास लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, “तो 1 मिनट रुक जाते उसका कैमरा चलने तक, फैंस से ही हो आप जो भी हो आज।” एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "किसी का मजाक उड़ाए बिना उनकी कॉमेडी पूरी नहीं होती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कब वापसी करेगा 'द कपिल शर्मा शो'
बता दें कि द कपिल शर्मा शो के बंद होने के बाद, कपिल अपनी टीम के सदस्यों के साथ अमेरिका चले गए है, जहां वे लाइव शो की मेजबानी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल और उनकी टीम के दौरे से लौटने के बाद 'द कपिल शर्मा शो' एक नए सीजन के साथ वापसी करेगा।

यह भी पढ़ें- Remo D'souza: रियलिटी शो में फिर दिखेगा रेमो डिसूजा का जलवा, 'हिप हॉप इंडिया' में निभाएंगे जज की भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed