फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kapil Sharma: Comedian Shared photos from the set of the kapil sharma Show playing harmonium

Kapil Sharma: कपिल ने दिखाया म्यूजिक के लिए अपना प्यार, तस्वीरें साझा कर लिखा- दिल के लिए यह एकमात्र दवा है

Fri, 11 Nov 2022 11:20 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 11 Nov 2022 11:20 AM IST
सार

आए दिन कपिल शर्मा अपने शो में आए सेलेब्स की तस्वीरें साझा करते रहते हैं, वहीं आज कॉमेडियन ने सेट से अपनी कुछ फोटोज साझा की हैं।

विज्ञापन
Kapil Sharma: Comedian Shared photos from the set of the kapil sharma Show playing harmonium
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मनोरंजन की दुनिया में कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ज्विगैटो' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन वह अपने शो पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। उनका पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा शो' अक्सर खबरों में बना रहता है क्योंकि कोई न कोई सेलेब वहां पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचता ही रहता है। जहां आए दिन कपिल शर्मा अपने शो में आए सेलेब्स की तस्वीरें साझा करते रहते हैं, वहीं आज कॉमेडियन ने सेट से अपनी कुछ फोटोज साझा की हैं। इन तस्वीरों में कपिल हारमोनियम बजाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इन्हीं में से एक वजह कपिल शर्मा का शो है। आए दिन सेलेब्स की तस्वीरें साझा करने वाले कपिल ने आज कुछ अपनी फोटो साझा की हैं। इन तस्वीरों के जरिए कपिल शर्मा अपना म्यूजिक की प्रति प्यार दिखा रहे हैं। दरअसल, साझा की गई तस्वीरों में एथनिक कपड़े पहने कपिल शर्मा हारमोनियम पर अपने हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं। उनकी यह तस्वीरें 'द कपिल शर्मा शो' के सेट की हैं।  
Aashika Bhatia: क्या आशिका भाटिया ने छोड़ा ग्लैमरस वर्ल्ड का मोह? 'मोटी-भैंस' कहकर लोगों ने किया था ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कोई शक नहीं है कि कपिल शर्मा बहुत ही अच्छे कॉमेडियन हैं,लेकिन वह उसके साथ-साथ अच्छे सिंगर भी हैं। उनका सिंगिंग के लिए प्यार काफी पुराना है और अक्सर हमारे सामने आता भी रहता है। ऐसे में एक बार फिर म्यूजिक की तरफ अपना प्यार दिखाते हुए कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'कभी-कभी म्यूजिक ही एकमात्र दवा होती है, जिसकी दिल और आत्मा को जरूरत होती है।' कपिल की इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस को कपिल के हर अंदाज की तरह ही यह भी बेहद पसंद आ रहा है।
Uunchai Celebs Review: ‘ऊंचाई’ देख अपने आंसू नहीं रोक पाए सितारे, निर्देशक और सितारों की तारीफों के बांधे पुल

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

विज्ञापन

आपको बता दें कपिल शर्मा जल्द ही फिल्म 'ज्विगाटो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कपिल शर्मा एक डिलीवरी बॉय की भूमिका निभा रहे हैं। पिछले दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक बिल्डिंग से होती है, जहां डिलीवरी ब्वॉय बने कपिल पिज्जा लेकर पहुंचते हैं। लेकिन शुरुआत में ही एक सीन आता है, जिसमें दिखाया गया है कि बिल्डिंग में लिफ्ट का इस्तेमाल करना डिलीवरी ब्वॉय के लिए मना है और इसी वजह से वह सीढ़ियों का इस्तेमाल करके ऊपर जाते हैं। इस सीन के जरिए डिलीवरी ब्वॉय की परेशानियों का जिक्र किया गया है। 
Mala Sinha: चार दशक तक बॉलीवुड पर राज करने वाली माला सिन्हा 'नाक' के कारण हुई थीं रिजेक्ट, फिर यूं पलटी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed