Lock Upp Season 2: कंगना के 'लॉक अप' में हो सकती है इस सर्जन की एंट्री! असीम रियाज से गहरा कनेक्शन
रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस सीजन 15 का हिस्सा रहे उमर रियाज जल्द ही कंगना के शो लॉक अप में दिखाई दे सकते हैं।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री का सबसे ज्यादा विवादित रियलिटी शो लॉक अप काफी चर्चा में है। शो को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। लॉक अप का पहला सीजन काफी सफल रहा था। अब इसके दूसरे सीजन को लाने की तैयारी चल रही है, जिसमें कई कलाकार और सेलिब्रिटीज हिस्सा लेने वाले हैं। शो में इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद भी नजर आ सकती हैं। वहीं, शो को लेकर एक और अपडेट सामने आया है कि इसमें एक और सेलिब्रिटी जुड़ने वाले हैं।
उमर रियाज ले सकते हैं शो में एंट्री
बता दें कि शो लॉक अप के लिए अभी तक 12 कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं। अब इसको लेकर एक और नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस सीजन 15 का हिस्सा रहे उमर रियाज जल्द ही कंगना के शो लॉक अप में दिखाई दे सकते हैं। उमर रियाज को अप्रोच किया गया है। बिग बॉस के ताजा खबर पर उमर रियाज को लेकर एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें जानकारी दी गई है कि वह रियलिटी शो लॉक अप का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि लॉक अप में पार्टिसिपेट को लेकर उमर रियाज या फिर उनकी टीम की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सनी देओल के 10 डायलॉग, जिन पर बजीं सीटियां
पेशे से सर्जन हैं उमर रियाज
उमर रियाज बिग बॉस के सीजन 15 में नजर आए थे। उस शो के दौरान उनका अग्रेसिव बर्ताव देखने को मिला था। उमर रियाज पेशे से सर्जन हैं। साथ ही, मॉडलिंग भी करते हैं। वह बिग बॉस कंटेस्टेंट असीम रियाज के भाई हैं। इनके चाहने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी है। उमर रियाज के इंस्टाग्राम पर दो मिलियन तक फॉलोअर्स हैं। खबरों की मानें तो उमर रियाज रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ सकते हैं।
ब्लेजर-पैंट्स संग बिकिनी पहन उर्फी ने किया खेल