Jhalak Dikhlaja 11: दीपिका के सपने को पूरा करने आ रहे हैं शोएब, शो के लेटेस्ट प्रोमो में किया खुलासा
सीरियल 'ससुराल सिमर का' से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम इन दिनों 'झलक दिखला जा 11' में जाने के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विस्तार
सीरियल 'ससुराल सिमर का' से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम इन दिनों 'झलक दिखला जा 11' में जाने के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। शोएब इस शो में अपनी धमाकेदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 'झलक दिखला जा सीजन 11' जल्द ही शुरू होने वाला है और कंटेस्टेंट्स इसके लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। हालही में कलर्स टीवी द्वारा इस शो से शोएब इब्राहिम की परफॉर्मेंस का एक प्रोमो रिलीज किया है। जिसमें वह अपनी पत्नी दीपिका के साथ मंच पर खड़े होकर अपनी पत्नी से वादा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दीपिका कक्कड़ ने शो के सीजन 8 में 'झलक दिखला जा' में एंट्री की थी, और शो में अच्छा परफॉर्म करने के बावजूद वह इसे जीत नहीं पाईं। अब उनके पति, शोएब इब्राहिम आ रहे हैं और वह अपनी पत्नी के लिए ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। जैसे ही शोएब इब्राहिम 'सूरज हुआ मद्धम' पर परफॉर्म करते हैं, दीपिका कक्कड़ मंच पर उनके आते ही सबसे तेज आवाज में हुटिंग करती नजर आती हैं और जज भी खुशी से झूम जाते हैं। फराह खान का कहना है कि उन्होंने हीरो की तरह एंट्री की और अरशद वारसी भी उन्हें देखकर एक्साइटेड हो गए।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
वहीं, शोएब इब्राहिन के अलावा शो में शिव ठाकरे, उर्वशी ढोलकिया,अंजली आनंद, अद्रिजा सिन्हा, आमिर अली, तनीषा मुखर्जी, राजीव ठाकुर और अभिनेत्री करुणा पांडे व अन्य एक्टर्स अपने डांस का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। सीजन 10 की बात करें तो, पिछले सीजन की विनर का खिचाब 9 साल गुंजन सिंहा ने अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें: जल्द बड़ी घोषणा करेंगे पंकज त्रिपाठी! इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फैंस से किया वादा लेकिन..