फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Jhalak Dikhhla Jaa 10 Kundali Bhagya fame Dheeraj Dhoopar quit dance reality show due to health reason

Jhalak Dikhhla Jaa 10: 'कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर ने बीच में ही छोड़ा ‘झलक दिखला जा’, सामने आई बड़ी वजह

Thu, 22 Sep 2022 03:51 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 22 Sep 2022 03:51 PM IST
सार

धीरज धूपर ने तीन हफ्ते बाद ही 'झलक दिखला जा 10' को बीच में ही छोड़ दिया है। धीरज न तो चौथे एपिसोड की शूटिंग के लिए नहीं पहुंचे और न ही वह प्रैक्टिस कर रहे थे।

विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10 Kundali Bhagya fame Dheeraj Dhoopar quit dance reality show due to health reason
धीरज धूपर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' पांच साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर चुका है। यह शो का दसवां सीजन है, जिसमें एक से बढ़कर एक सितारों ने हिस्सा लिया है। वहीं, अब खबर है कि 'कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर ने तीन हफ्ते बाद ही शो को अलविदा कह दिया है। ऐसे में धीरज के शो से बाहर होने पर उनके फैंस भी निराश हो गए हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि अभिनेता ने अचानक शो को बीच में क्यों छोड़ दिया।

विज्ञापन

नहीं कर पा रहे दो शो की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धीरज धूपर 'झलक दिखला जा 10' के चौथे एपिसोड की शूटिंग के लिए नहीं पहुंचे और न ही वह प्रैक्टिस कर रहे थे। वीडियो मैसेज के जरिए उन्होंने टीम को अपनी हेल्थ के बारे में बताया। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि धीरज एक साथ 'झलक दिखला जा' और 'शेरदिल शेरगिल' की शूटिंग नहीं कर पा रहे थे। हालांकि इस बारे में धीरज और शो के मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेड रेस्ट पर हैं धीरज
रिपोर्ट की मानें तो धीरज धूपर दोनों शो की शूटिंग करने के बाद अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ समय बिताना चाहते हैं। वहीं, उनकी हेल्थ भी ठीक नहीं हैं। बीते हफ्ते परफॉर्मेंस के दौरान उनको चोट लग गई थी। इसी वजह से वह अभी बेड रेस्ट पर हैं। बता दें कि 'झलक दिखला जा' के इस सीजन को करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही जज कर रहे हैं। साथ ही मनीष पॉल शो को होस्ट कर रहे हैं। शो में पहला एलिमिनेशन अली असगर का हो चुका है और हाल ही में एथलीट दुती चंद वाइल्ड कार्ड एंट्री कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed